फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी युवक को भेजा जेल

Thu, 04 Jul 2019 12:03 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर शहर से सटे एक गांव में युवक ने घर में घुसकर किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपी ने किशोरी के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया। शोर मचाने पर पहुंचे ग्रामीणों ने आरोपी को मौके पर ही दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया, जिसे रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। 

विज्ञापन


उधर, पुलिस कार्रवाई के विरोध में एक अधिवक्ता ने महिलाओं के साथ थाने में धरना दिया और मामले को एक माह पूर्व हुई मारपीट का बदला बताते हुए दूसरे पक्ष की भी रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग की।

नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी ने तहरीर देकर बताया कि उसकी 13 साल की बेटी घर पर अकेली थी। आरोप है कि गांव का ही बिट्टू नामक युवक घर में घुस आया और उसे दबोचकर दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपी ने किशोरी के कपड़े फाड़ दिए और उसके साथ मारपीट भी की। पीड़िता की चीख-पुकार सुनकर पहुंचे लोगों ने आरोपी को मौके पर दबोचकर उसकी जमकर धुनाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया, जिसके बाद पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी बिट्टू को बुधवार को जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी बिट्टू को जेल भेजे जाने के विरोध में जनकल्याण उपभोक्ता समिति के अध्यक्ष अधिवक्ता मनेश गुप्ता ने दर्जनों महिलाओं के साथ नई मंडी थाना परिसर में धरना दिया। आरोप लगाया कि किशोरी पक्ष व बिट्टू पक्ष के बीच एक माह पूर्व आपस में मारपीट हुई थी, लेकिन पुलिस ने उस समय बिट्टू पक्ष की महिला द्वारा तहरीर दिए जाने के बावजूद दोनों पक्षों में समझौता करा दिया था। 

आरोप लगाया कि दूसरे पक्ष से साज खाकर बिट्टू को दुष्कर्म के प्रयास संबंधी फर्जी मामले में जेल भेजा गया है। थाने पर धरने की सूचना पर पहुंची सीओ मंडी योगेंद्र कुमार ने महिलाओं व अधिवक्ता से वार्ता कर जांच के बाद दूसरे पक्ष की भी रिपोर्ट दर्ज किए जाने का आश्वासन देकर उन्हें शांत किया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें