फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत जेल में फिर संघर्ष, बंदियों में जमकर हुई मारपीट, कई कैदी घायल

Sat, 09 Mar 2019 11:03 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
बागपत जिला जेल फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बागपत जिला जेल में शनिवार को फिर से बंदियों के दो गुटों में संघर्ष हो गया। इसमें तीन से अधिक बंदी घायल हो गए हैं। इसकी सूचना मिलते ही जेल परिसर में अफरा तफरी मच गई। जेल प्रशासन ने पीएसी की मदद से बंदियों पर काबू पाया। इसके बाद जेल अधिकारियों ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन


मारपीट करने वालों में एक कुख्यात बदमाश भी शामिल रहा। जिला जेल में पांच मार्च को बंदियों के दो गुटों के बीच संघर्ष हुआ, इसमें दो जेल कर्मियों सहित पांच से अधिक बंदी घायल हो गए थे। जेल प्रशासन अभी इस घटना की जांच कर ही रहा था कि शनिवार को फिर जेल में बंदियों के दो गुटों के बीच वर्चस्व को लेकर मारपीट हो गई। इसमें विरेंद्र, प्रशांत सहित तीन बंदी घायल हो गए। जेल में मारपीट होने की सूचना मिलते ही जेल परिसर में हड़कंप मच गया। जेल अधिकारी मौके पर पहुंचे और वहां तैनात स्टाफ की मदद से कैदियों को हटाने का प्रयास किया, जब मामला नहीं सुलझा तो पीएसी की मदद लेनी पड़ी। इसके बाद मारपीट करने वाले दोनों गुटों के कैदी अलग हो सके।

विज्ञापन

सूत्रों ने बताया कि मारपीट करने वालों में एक लाख के ईनामी रहे प्रमोद गांगनौली का भाई रवि राठी भी शामिल रहा। मारपीट की सूचना पर जेल अधिकारियों ने पीएसी बुलाकर बंदियों पर काबू पाया। अधिकारियों ने मारपीट करने वाले कैदियों को अलग-अलग बैरकों में शिफ्ट कराया। जेलर रविंद्र कुमार ने बताया कि रवि गांगनौली और वीरेंद्र घनौली के गुर्गों के बीच हल्की झड़प हुई। उन्हें अलग-अलग बैरकों में बंद करा दिया गया है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें