फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी नजदीकी ने अंजाम दिया राजू हत्याकांड  

Mon, 28 Nov 2016 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
विज्ञापन
राजू की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 ब्रह्मपुरी में शास्त्री की कोठी के पास शनिवार रात हुई कंफेक्शनरी व्यापारी विशाल उर्फ राजू की हत्या के मामले में पुलिस ने रविवार रात तक 12 लोगों को हिरासत में लिया है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर पकड़े गए तीन संदिग्ध लोगों से पूछताछ हो रही है। अभी तक की जांच पड़ताल में पुलिस लेनदेन या पुरानी रंजिश में हत्या होना मान रही है। हत्या सटीक रैकी और मुखबिरी के बाद की गई है। जिसमें एक हत्यारोपी नजदीक का बताया जा रहा है। पुलिस अफसरों का दावा है कि हत्याकांड का खुलासा जल्द हो सकता है। 
विज्ञापन

एसएसपी ने हत्या के खुलासे के लिए एसपी सिटी के नेेतृत्व में क्राइम ब्रांच समेत पुलिस की पांच टीमें लगाई हैं। रविवार रात सीओ ब्रह्मपुरी धर्मेंद्र चौहान, इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी दीपक शर्मा और क्राइम ब्रांच की टीम ने 12 लोगों को अलग-अलग स्थानों से हिरासत में लिया है। जिनमें दो युवकों के चेहरे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से भी मिलना बताया गया है। इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी का कहना है कि परिवार के लोगों से अभी पूछताछ नहीं हुई है। लेकिन कुछ संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई है। हत्या में रुपयों के लेनदेन का मामला, पुरानी रंजिश और दुकान पर हुए विवाद के बाद एक युवक को थप्पड़ मारने का मामला फोकस में रखकर जांच की जा रही है।
शव पहुंचते ही मचा कोहराम, पत्नी बेहोश
मेडिकल कॉलेज स्थित मोर्चरी पर रविवार तड़के 4:30 बजे डॉक्टरों ने राजू का शव पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को दिया। मोर्चरी से जैसे ही शव घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। राजू की पत्नी संगीता शव देखते ही बेहोश हो गई। राजू के भाई बॉबी और अन्य परिजनों का भी रो रोकर बुरा हाल था। सुबह करीब 9:30 बजे सूरजकुंड स्थित श्मशान घाट पर शव का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष नवीन गुप्ता, विनीत अग्रवाल शारदा, अरुण वशिष्ठ, अखिल भारतीय संयुक्त व्यापार मंडल के मंडल अध्यक्ष मनोज तोमर, संदीप रेवड़ी समेत अन्य व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में तीन गोलियां
इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर बताया कि राजू को एक गोली सीने में, दूसरी कंधे के पास और तीसरी गोली हाथ में लगी थी। प्रथम दृष्टया .32 बोर की गोली लगना बताया गया है।
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए बदमाश:
जिस स्थान पर व्यापारी की दुकान में घुसकर हत्या की गई है। उससे कुछ दूरी पर गली में एक मकान के बाहर सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है। जिसमें एक्टिवा सवार तीन बदमाश कैमरे में कैद हुए हैं। पुलिस ने एक्टिवा का नंबर और हमलावरों के चेहरे साफ करने के लिए फुटेज लैब में भेजी है। हत्यारे भी पास के बताए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें