फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्नीचर के शोरूम से पांच लाख रुपये और लैपटॉप चोरी करने वाला दबोचा

Mon, 28 Nov 2016 01:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी अमित - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जिला पुलिस की एंटी व्हीक्ल थैफ्ट एंड डिटेक्शन टीम ने एक शोरूम से पांच लाख रुपये और लैपटॉप चोरी करने के आरोपी को दबोचा। टीम को पुराने आईटीआई के पास आरोपी के होने की सूचना मिली थी। आरोपी रामनगर के अमित उर्फ काला को रविवार को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे एक दिन की रिमांड में भेज दिया गया।
विज्ञापन

एसआई अशोक कुमार ने बताया कि हैड कांस्टेबल सुनील कुमार को सूचना मिली थी कि एक युवक संदिग्ध अवस्था में पुराना आईटीआई मैदान में घूम रहा है। इस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी अमित को गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह उसने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर 4 नवंबर की रात को घनीपुरा स्थित एक शोरूम में चोरी की थी। यहां से आरोपियों ने कैश और लैपटॉप चोरी किया था। पुलिस ने आरोपी से चोरी किया गया लैपटॉप बरामद कर लिया है। जबकि रुपये के बारे में पूछताछ की जा रही है। अमित के खिलाफ पहले भी लड़ाई झगड़े का एक केस दर्ज है। वह एक डीजे की दुकान में काम करता है। उसने बताया कि वारदात में शामिल आरोपी आर्यनगर का अनिल फिलहाल चोरी के एक अन्य मामले में जेल में बंद है।

बता दें कि शिवाजी कालोनी निवासी नवीन कुमार ने 5 नवंबर को पुलिस को शिकायत दी थी। पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उनका झज्जर रोड स्थित घनीपुरा में फर्नीचर का शोरूम है। यहां से चोरों ने 4 नवंबर की रात को अलमारी का लॉक तोड़कर पांच लाख रुपये और एक लैपटॉप चोरी कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

       
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें