फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम के सामने उसके पिता को गोलियों से भूना, बच्ची ने पुलिस को बताया

Sun, 30 Apr 2017 06:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन
मेरठ में स्विफ्ट सवार आधा दर्जन हथियारबंद बदमाशों ने शनिवार देर रात रुड़की रोड हाईवे पर स्कूटी सवार प्रॉपर्टी डीलर को गोलियों से भून दिया। मौके पर पहुंचे पुलिस अफसरों को लोगों का गुस्सा झेलना पड़ा। हत्या की वजह प्रापर्टी विवाद और आपसी रंजिश बताई जा रही है।
विज्ञापन

 
पुलिस के अनुसार मूल रूप से खतौली, मुजफ्फरनगर निवासी सुबोध शर्मा (40) पुत्र सुरेंद्र शर्मा वर्तमान में मोदीपुरम की आनंद निकेतन कालोनी में रहते थे। शनिवार रात वह परिचित सुधीर शर्मा के यहां नारायण फार्म हाउस में शादी समारोह में गए थे। उनके साथ पत्नी ज्योति, बेटा प्रभव (11) और बेटी अराध्या (4) भी थे। देर रात करीब 12 बजे तीनों स्कूटी से घर लौट रहे थे। जब वह रुड़की रोड पर कोणार्क कालोनी के सामने पहुंचे तो पीछे से आई स्विफ्ट कार उनकी स्कूटी के आगे रुकी। उसमें आधा दर्जन बदमाश सवार थे। तीन-चार बदमाश हाथ में पिस्टल लेकर नीचे उतरे और सुबोध पर गोलियां बरसा दीं। गोली लगने के बाद भी सुबोध बच्चों को लेकर भागने लगे। बदमाश पीछे भागे तो सुबोध वहीं गिर गए। करीब 15 राउंड फायरिंग बदमाशों ने की। जिसमें से सुबोध को छह गोलियां लगीं। सूचना पर सीओ, इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे, तो लोगों का विरोध उन्हें झेलना पड़ा। पत्नी ज्योति ने तहरीर में पांच लोगों को नामजद किया गया है। सुबोध का बुढ़ाना में ईंट भट्ठा भी बताया जाता है। वहीं रात में एसपी सिटी भी मौके पर पहंचे।
Trending Videos

बच्चे चिल्लाते रहे, पापा को मत मारो

प्रॉपर्टी डीलर को गोलियां से भूना
जब बदमाश सुबोध पर गोलियां बरसा रहे थे। कुछ ही दूर खडे़ उनके बच्चे पापा-पापा चिल्ला रहे थे। उनका बेटा प्रभव बदमाशों से कह रहा था कि अंकल पापा को मत मारो। लेकिन बदमाशों पर इसका कोई असर नहीं हुआ। हालांकि बदमाशों ने बच्चों को छुआ तक नहीं। 

पांच के खिलाफ रिपोर्ट
मृतक के बड़े भाई सुभाष शर्मा की तहरीर पर सुधीर श्‍ार्मा निवासी खतौली, राजवीर उर्फ टीटू, धर्मेद्र निवासी मुजफ्फरनगर, दीपक बंसल और ड्रग इंस्पेक्टर यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

प्लानिंग से आए थे

प्रॉपर्टी डीलर की हत्या
बदमाशों ने वारदात प्लानिंग से की। उन्हें पता था कि सुबोध शादी में आए हैं। संभवत: वह शादी समारोह के दौरान विवाह मंडप के बाहर ही उनके आने का इंतजार कर रहे थे और उनके आते ही वह मंडप से ही पीछे लग लिए और वारदात को अंजाम दिया।

दो शादियां हुई थीं 
सुबोध की दो शादियां हुई थीं। पहली पत्नी सुधा है, जिससे एक बेटी है। दूसरी पत्नी ज्योति से एक बेटी अराध्या और एक बेटा प्रखर हैं। ज्योति इस समय सुधीर के साथ रहती है, जबकि पहली पत्नी सुधा खतौली में रहती है। 
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर में ड्रग्स इंस्पेक्टर को पकड़वाया था

हत्या के बाद विलाप करते परिजन
ज्योति ने बताया कि सुधीर ने 27 जनवरी को मुजफ्फरनगर में किसी यादव ड्रग्स इंस्पेक्टर को भी विजिलेंस टीम से रिश्वत लेने के आरोप में पकड़वाया था। ज्योति को आशंका है कि उस वजह से भी उनकी हत्या कराई जा सकती है।

एसपी सिटी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि तहरीर के आधार रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। प्रथम दृष्टया विवाद प्रापर्टी या आपसी रंजिश का लगा रहा है। जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। हमलावरों की धरपकड़ के लिए क्राइम ब्रांच सहित तीन टीमें लगाई गई हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें