फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गायत्री के खिलाफ दर्ज मामलों की जांच के लिए एसआईटी गठित

Sun, 30 Apr 2017 12:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
गायत्री प्रसाद प्रजापति - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
गैंगरेप और पॉक्सो एक्ट के आरोपी पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति के मामले की जांच के लिए एसएसपी दीपक कुमार ने एसआईटी गठित कर दी है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया‌ कि सीओ चौक राधेश्याम राय के नेतृत्व में तीन दरोगा गायत्री के खिलाफ दर्ज सभी मामलों की जांच करेंगे।

साथ ही, गायत्री और उसके छह साथियों के खिलाफ गैंगरेप व पॉक्सो एक्ट की एफआईआर की विवेचना का परीक्षण खुद करेंगे।

 
विज्ञापन

जमानत में पुलिस खेल की जांच से एएसपी पश्चिम ने खींचे हाथ

गायत्री प्रजापति (फाइल फोटो)
गायत्री की जमानत में राजधानी पुलिस के खेल की जांच से एएसपी पश्चिम जयप्रकाश ने हाथ खींच लिए हैं। उन्होंने पश्चिमी क्षेत्र में कानून व्यवस्था और अपराध नियंत्रण का काम ज्यादा होने की बात कहते हुए एसएसपी दीपक कुमार से जांच किसी और अधिकारी से कराने की प्रार्थना की थी।

इस पर एसएसपी ने एएसपी उत्तरी अनुराग वत्स को जांच सौंपी है। गैंगरेप व पॉक्सो एक्ट के आरोपी गायत्री व उसके दो साथियों की जमानत में पुलिस की भूमिका को लेकर सवाल उठ रहे थे।

बचाव पक्ष की तरफ से जमानत अर्जी दाखिल होने के बाद विवेचना कर रहे सीओ हजरतगंज अवनीश मिश्रा पर अफसरों की अनुमति के बगैर सरकारी वकील को केस डायरी सौंपने का आरोप लगा रहा था।

पूर्व एसएसपी मंजिल सैनी ने  एएसपी पश्चिम जयप्रकाश को सीओ हजरतगंज अवनीश मिश्रा की जांच सौंपी थी, लेकिन जयप्रकाश ने विवेचना किसी और को देने की प्रार्थना की थी। इस पर एसएसपी ने जांच ट्रांसफर कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें