फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा काे उठाने घर तक पहुंचे मनचले

Sun, 28 Aug 2016 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर की पॉश मानसरोवर कॉलोनी में शनिवार शाम मनचलों का दुस्साहस देखकर लोग भी हैरान रह गए। रिटायर दरोगा की बेटी को मनचलों ने अगवा करने की कोशिश की। लोगों ने मनचलों के फोटो खींचकर ललकारा तो वे भाग गए। खींचे गए फोटो के आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

सिविल लाइन थानाक्षेत्र की मानसरोवर कॉलोनी निवासी दरोगा की बेटी शाम चार बजे साकेत में एक कोचिंग सेंटर से लौट रही थी। कैलाश प्रकाश स्टेडियम चौराहे के पास बाइक सवार दो मनचलों ने छात्रा से छेड़छाड़ कर दी। छात्रा ने मनचलों को इग्नोर किया और आगे बढ़ गई। सुशीला जसवंत राय हॉस्पिटल के पास आरोपियों ने छात्रा का हाथ पकड़ लिया और बाइक पर खींचने की कोशिश की। छात्रा ने किसी तरह हाथ छुड़ाया। आरोपी पीछा करते हुए मानसरोवर कॉलोनी में घुस गए। छात्रा ने कॉलोनी में कुछ लोगों को आरोपियों के बारे में बताया। लोगों ने पुलिस को सूचना दी और आरोपियों के फोटो खींच लिए।

आरोपियों के फोटो वायरल
फोटो खिंचते देख बाइक पर पीछे बैठा आरोपी बोला अरे भागो नहीं तो मारे जाएंगे। कुछ देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों ने पुलिस को आरोपियों के फोटो दे दिए। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के फोटो वायरल कर दिए हैं। जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें