फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेस्ट यूपी में गैंग डी-112 दे रहा चुनौती

Tue, 14 May 2019 04:04 AM IST
Gaurav sharma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
प्रशांत कुमार, एडीजी मेरठ जोन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 वेस्ट यूपी में बदमाशों का गैंग डी-112 कविनगर गाजियाबाद खुली चुनौती दे रहा है। मेरठ व बरेली जोन के जिलों में यह गैंग वारदात करता और आसानी से फरार हो जाता है। शनिवार देर रात गाजियाबाद से लूटी डस्टर गाड़ी में सवार होकर इसी गैंग के बदमाशों ने बुलंदशहर और मेरठ में पेट्रोल पंप लूटा था। इस गैंग में 88 शातिर बदमाश शामिल हैं। हर वारदात में अलग-अलग बदमाश होते हैं। इस सूचीबद्ध गैंग के बदमाशों की तलाश में मेरठ जोन के नौ जिलों की पुलिस, क्राइम ब्रांच, एसटीएफ को लगाया गया है। बताया है कि गैंग में 35 बदमाशों पर इनाम भी है। जिनको पुलिस ने अपना टारगेट बनाया हुआ है।
विज्ञापन

मेरठ और बरेली जोन टारगेट
इस गैंग के बदमाशों ने टारगेट पर मेरठ और बरेली जोन हैं। करीब आठ माह पहले भी इस गैंग ने बुलंदशहर में सिंगाना, अलीगढ़ में गवाना और मेरठ के मवाना में पेट्रोल लूटा था। इस बार शनिवार रात गैंग ने गाजियाबाद, बुलंदशहर व मेरठ को निशाना बताया। दस दिन पहले बदमाशों ने अमरोहा में दो पेट्रोल पंप लूटे थे। दोनों जोन की पुलिस इस गैंग के बदमाशों की तलाश में जुट गई है।
सीसीटीवी कैमरे में गैंग कैद
मेरठ रेंज में एक रात में लूट की तीन वारदात होने पर हड़कंप मच गया। बारीकी से जांच की गई। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज सभी घटनास्थलों से मंगाकर देखी गई। जिसमें सभी वारदात गैंग डी-112 द्वारा करना सामने आया, जोकि सूचीबद्ध गैंग है। पुलिस ने सभी बदमाशों के फोटो मंगवाए हैं। पुलिस ने गैंग से जुड़े 15 लोगों को हिरासत में लिया। जिनसे अभी पूछताछ जारी है।
विज्ञापन

मेरठ के आठ बदमाश गैंग में
डी-112 गैंग में मेरठ में आठ बदमाश अंकुर शर्मा निवासी ज्ञानपुर भावनपुर, अमित, पीयूष निवासी दबथुआ सरधना, विकास उर्फ फौजी, अमरपाल निवासी भदौड़ा सरूरपुर, विकास निवासी कल्याणपुर जानी, विकास निवासी निलोहा, गोपाल पंडित निवासी दौराला शामिल हैं। जिसमें तीन बदमाश जेल में होना बताया गया और पांच जेल से बाहर है।
88 बदमाश, 45 पर इनाम
पुलिस ने बताया कि इस गैंग में 88 बदमाश शामिल हैं। जिन पर 45 बदमाशों पर मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, बुलंदशहर, अमरोहा और अलीगढ़ पुलिस ने इनाम किया हुआ है। पुलिस ने गैंग के जुड़े बदमाशों की तलाश में कई जगहों पर दबिश दी, लेकिन हत्थे नहीं चढ़े। पुलिस का दावा है कि गाजियाबाद, बुलंदशहर और मेरठ में वारदात करने वाले सात बदमाश इसी गैंग के है।
एसटीएफ भी लगा दी
मेरठ रेंज की पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है। बदमाशों की घेराबंदी के लिए मेरठ जोन की क्राइम ब्रांच को लगाया है। मेरठ और नोएडा एसटीएफ को भी बदमाशों की धरपकड़ के लिए लगाया गया है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज लेकर बदमाशों की तलाश में जुटी है। वहीं, बरेली जोन की पुलिस भी बदमाशों को ढूंढ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें