फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदर थाना क्षेत्र से छात्रा का अपहरण, परिजनों ने थाने में किया हंगामा

Wed, 01 Feb 2017 10:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सदर थाना क्षेत्र से एक छात्रा का अपहरण हो गया है। मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर मंगलवार को परिजनों और युवा सेवा समिति के कार्यकर्ताओं ने सदर थाने में हंगामा किया। परिजनों ने आरोप लगाया कि छात्रा का अपहरण एक समुदाय के दो युवकों ने किया है। आरोप लगाया कि घटना के वक्त छात्रा ने सोने की चेन समेत अन्य ज्वलैरी भी पहनी हुई थी। मामला बढ़ने पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपियों की तलाश में पुलिस ने दबिश भी दी है।
विज्ञापन

 
सदर बाजार थानाक्षेत्र के वेस्ट एंड रोड निवासी छात्रा सोमवार को कॉलेज गई थी। वह शाम तक वापस नहीं लौटी तो छात्रा के भाई ने कॉलेज पहुंचकर मामले की जानकारी ली। कॉलेज से पता चला कि छात्रा वहां पहुंची ही नहीं। पीड़ित परिवार ने सूरजकुंड निवासी शिवम और सिविल लाइन निवासी एक अन्य युवक पर छात्रा का अपहरण करने का आरोप लगाया। परिजनों ने कहा कि कई लोगों ने दोनों युवकों को स्कूटी पर छात्रा को ले जाते हुए देखा गया है। आरोप लगाया कि आरोपी शिवम पहले भी छात्रा से छेड़छाड़ कर चुका है। विरोध करने पर उसने छात्रा को अगवा करने की धमकी दी थी। मामले में कार्रवाई नहीं होने पर मंगलवार को युवा सेवा समिति के अध्यक्ष बदर अली और परिजन बड़ी संख्या में सदर बाजार थाने पहुंचे। परिजनों ने पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस ने परिजनों को टरकाने का प्रयास किया तो परिजनों और सेवा समिति के कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया। चेतावनी दी कि अगर छात्रा बरामद नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। इंस्पेक्टर सदर बाजार पंकज पंत ने बताया कि छात्रा बालिग है। उसको बरामद कर कोर्ट में पेश किया गया। पीड़ित परिवार की तहरीर पर दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। परिजनों ने तहरीर में छात्रा द्वारा ढाई तौले की सोने की चेन समेत अन्य ज्वलैरी पहने हुए होने की बात भी कही है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें