शामली जनपद में झिंझाना थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी से दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। वीडियो भी बना ली, जिसे सार्वजनिक करने की धमकी देकर 15 दिन तक किशोरी से यौनशोषण करते रहे। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मंगलवार को क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति ने थाना झिंझाना में तहरीर देकर बताया कि गांव के दूसरे समुदाय के दो युवक उसकी नाबालिग बेटी को डरा धमका कर ले गए थे। आरोप है कि युवक 15 दिन तक उसके साथ दुष्कर्म करते रहे। इस मामले की जानकारी सोमवार को होने पर पीड़ित ने आरोपी के परिजनों से मिलकर शिकायत की। आरोपी के परिजन भी उनके साथ मारपीट पर उतारू हो गए।
यह भी पढ़ें: यूपी: ननिहाल में आई युवती को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म, आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
पीड़ित का आरोप है कि आरोपी युवकों ने उसकी पुत्री की अश्लील वीडियो बना रखी है। इसे सार्वजनिक करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करते आ रहे हैं। थाना प्रभारी सुशील दुबे ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर दो आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के साथ दुष्कर्म करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिये भेजा गया है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/