फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पूर्व विधायक के फुफेरे भाई पर बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां, हालत गंभीर

Wed, 25 Jul 2018 11:13 AM IST
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
बसपा के पूर्व विधायक के फुफेरे भाई को मारी गोली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बागपत में हाइवे पर रीवर पार्क के पास कार सवारों ने प्रापर्टी डीलर पर गोलियां बरसा दी। तीन गोली लगने से प्रापर्टी डीलर घायल हो गया। सीएचसी से घायल को मेरठ रेफर किया। इस मामले में देर रात तक तहरीर नहीं दी।  

विज्ञापन


मुजफ्फरनगर जनपद के कुरावा गांव निवासी लोकेश शर्मा पुत्र सत्यपाल शर्मा प्रापर्टी डीलर है और बसपा के पूर्व विधायक लोकेश दीक्षित के फुफेरे भाई है। छोटे भाई सुनील ने बताया कि मंगलवार की शाम वह अपने भाई लोकेश शर्मा और बाबू राम के साथ कार से दिल्ली जा रहे थे। बागपत में दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर रिवर पार्क के पास कार रोक कर टायलेट करने लगे। तभी पीछे से कार में सवार होकर दो महिलाओं सहित पांच लोगों ने पिस्टल से लोकेश शर्मा पर गोलियां चलाई। गोली लगने से वह जमीन पर गिर गया। हमलावर मरा समझ कर बड़ौत की तरफ भाग निकले। लोकेश को दो गोली पेट में और एक गोली जांघ में लगी। छोटे भाई सुनील और बाबूराम ने इधर-उधर भागकर जान बचाई।

विज्ञापन

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। भाई सुनील ने एसपी को बताया कि उनकी बुढ़ाना में 40 बीघा जमीन है। इसे लेकर उनका विवाद चल रहा है। इस जमीन पर लोकेश का ही कब्जा है। इस विवाद में उसकी हत्या करने की कोशिश की गई। सूचना पर  एसपी जयप्रकाश सीएचसी पहुंचे और घटना की जानकारी ली। एसपी ने बताया कि घटना के पीछे प्रापर्टी का विवाद बताया जा रहा है। हमलावरों की तलाश में पुलिस लगी हुई है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें