फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाश के तीन टुकड़े: सुहैल हत्याकांड में मोबाइल से खुला बड़ा राज, शक के घेरे में ये महिला, जल्द होगा खुलासा

Mon, 12 Feb 2024 09:27 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut Murder Case : मेरठ के लिसाड़ी गेट में तीन टुकड़ों मिली लाश की पहचान हो गई है। इस मर्डर केस में एक बड़ी बात सामने आई है। पुलिस जल्द ही वारदात का खुलासा कर सकती है।
विज्ञापन
सुहैल का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के लिसाड़ी गेट की आमिर कॉलोनी में चार दिन पहले टुकड़ों में मिली लाश की सोमवार को पहचान हो गई। मृतक सुहैल (21) पुत्र फजरुल हसन गौतमबुद्धनगर के दनकौर के मंडपा का रहने वाला था। वह आठ फरवरी को लापता हुआ था, परिजनों ने दनकौर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

विज्ञापन


नौ फरवरी की सुबह लिसाड़ी गेट के आमिर कॉलोनी में बाग के पास बोरे में तीन टुकड़ों में कटी लाश मिली थी। युवक के हाथ पर सुहैल लिखा हुआ था। पुलिस ने सोशल मीडिया पर मृतक के फोटो जारी किए गए थे। सोमवार को दनकौर के मंडपा गांव से मोर्चरी पहुंचे उसके पिता फजरुल हसन और चाचा इमरान ने बताया कि आठ फरवरी को सुहैल फैक्टरी में काम करने की बात कहकर गया था, लेकिन वापस नहीं आया। सुहैल 10 भाई-बहनों में दूसरे नंबर का था। वह अविवाहित था।

युवती को ले गया था सुहैल, परिजनों पर लगाया हत्या का आरोप
परिजनों ने बताया कि बुलंदशहर गुलावठी के बझेड़ा गांव का रहने वाला परिवार छह महीने पहले मंडपा गांव में रहने लगा था। इस दौरान परिवार की युवती और सुहैल के संबंध बन गए। सुहैल युवती को घर से लेकर चला गया था। युवती के परिजनों की तरफ से रिपोर्ट दर्ज कराए जाने पर पुलिस ने उसे बरामद कर लिया था। दोनों पक्षों में समझौता हो गया था। इस घटना के बाद युवती का परिवार मेरठ आकर रहने लगा था। परिजनों ने बताया कि युवती के परिजनों ने जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस इस एंगल पर जांच कर रही है।

महिला से होती थी लगातार बात
सुहैल ने लापता होने से पहले जिन नंबरों पर बात की थी, उनमें एक नंबर महिला का था। इस नंबर की लोकेशन लिसाड़ी गेट में ही मिली है। सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार ने बताया कि मोबाइल नंबरों की सीडीआर खंगाली जा रही है। पुलिस मानकर चल रही है कि लिसाड़ी गेट की किसी महिला से सुहैल की बात होती थी। ऐसा हो सकता है कि सुहैल लिसाड़ी गेट में उससे मिलने आया हो और महिला के परिजनों ने उसे पकड़े जाने पर मार दिया हो। सुहैल के शव पर कोई कपड़ा भी नहीं था। लाश बेडशीट की चादर में लिपटी हुई थी, ऐसे में माना जा रहा है कि अवैध संबंधों के चलते हत्या हुई है। ये महिला मंडपा गांव में रहने वाले परिवार की बेटी है या कोई अन्य है, इसके बारे में पुलिस कॉल डिटेल निकाल रही है। 

यह भी पढ़ें: Gram Parikrma Yatra: मुजफ्फरनगर में मंच से बोले CM योगी-पहले प्रदेश में होते थे दंगे, अब दंगामुक्त माहौल
विज्ञापन

परिजनों का कहना है कि सुहैल उस घटना के बाद से भी युवती के संपर्क में था। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण का कहना है कि जल्द ही हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: UP: चौधरी जयंत ने NDA में शामिल होने का किया एलान, पश्चिमी यूपी में बदलेंगे चुनावी समीकरण
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें