उत्तर प्रदेश के शामली जनपद में युवक के बाग में घुसने का विरोध करने पर बाग मालिक के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मरने वाला युवक हर्ष (23 वर्ष) भाजपा के प्रदेश महामंत्री मोहित बेनीवाल का भतीजा था। मृतक के पिता ने थाने पर बुधवार देर शाम अज्ञात में तहरीर दी है।
थानाभवन क्षेत्र में खेड़ा गदाई निवासी भाजपा नेता मोहित बेनीवाल के रिश्ते के भाई विनय बेनीवाल का गांव में आम और आड़ू का बाग है। पुलिस के अनुसार मंगलवार देर रात बाग में कुछ युवकों के होने की आहट हुई। संदेह हुआ कि लोग आड़ू तोड़ने के लिए घुसे हैं। बाग में काम करने वालों ने एक युवक को पकड़ लिया, जबकि अन्य लोग मौके से फरार हो गए।
यह भी पढ़ें: लाॅकडाउन के बीच पुलिस को चुनौती, मेरठ में युवक की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार दो हमलावरों ने घटना को दिया अंजाम
सूचना पर विनय अपने बड़े पुत्र हर्ष और छोटे पुत्र हर्षित के साथ बाग में पहुंचे। पकड़े गए युवक से बात करने लगे। आरोप है कि इसी दौरान आरोपी युवक ने गोली चला दी, जो हर्ष के पेट में जा लगी। इसी बीच आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। उपचार के लिए मेरठ ले जाते समय हर्ष ने दम तोड़ दिया।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/