फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपाइयों ने इंस्पेक्टर को बंधक बनाकर दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, जानें क्या है मामला

Sun, 25 Dec 2016 11:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दस दिन पहले एक्सीडेंट में घायल हुए भाजपा कार्यकर्ता की शनिवार को मौत हो गई। जिसके बाद भाजपाइयों ने ब्रह्मपुरी थाने पहुंचकर नारेबाजी करते हुए जमकर हंगामा किया। भाजपाइयों ने इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी को बंधक बनाते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी और हत्या में रिपोर्ट दर्ज करने की मांग करते हुए 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है।
विज्ञापन


पुरानी मोहनपुरी निवासी भाजपा कार्यकर्ता राजेश कुमार एक फैक्ट्री में नौकरी करते थे। 15 दिसंबर की रात को वह फैक्ट्री से अपने घर जा रहे थे। माधवपुरम चौकी के पास एक समुदाय के बाइक सवार तीन युवकों ने भाजपा कार्यकर्ता को टक्कर मारकर घायल कर दिया था। परिजनों ने घायल को केएमसी में भर्ती कराया था। शनिवार को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। इस पर भाजपा नेता कमलदत्त शर्मा समर्थकों के साथ ब्रह्मपुरी थाने पहुंचे और नारेबाजी करते हुए हंगामा कर दिया। इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी दिनेश सिंह नेे कहा कि आरोपियों पर पहले से रिपोर्ट दर्ज है, यह हादसा था। इस दौरान भाजपाई भड़क गए और हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। बाद में इंस्पेक्टर ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी मूसा और एक अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। हंगामा करने वालों में तुषार गुप्ता, अंकित अग्रवाल, अरूण मचल, विमल निषाद, तुषार गुप्ता, नीरज, अनुज राजपूत, रोमी, अमित गुपता, जसवंत चौधरी, मयंक आदि मौजूद रहे।

भाजपाई बोले, नहीं चलने देंगे थाना
भाजपाइयों ने कहा कि मामला दो समुदायों से जुड़ा है। यदि पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या का मुकदमा दर्ज नहीं किया तो थाना नहीं चलने देंगे। इंस्पेक्टर का कहना है कि सड़क हादसे में हत्या का मुकदमा कैसे दर्ज हो सकता है। बाद में भाजपाई अल्टीमेटम देकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें