फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सात लोगों को निर्ममता से रौंदने वाले आरोपी को पुलिस ने दबोचा

Mon, 28 Jan 2019 11:14 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बिजनौर की नांगल पुलिस ने दस साल पहले ट्रक से सात लोगों को निर्ममता पूर्वक रौंदकर मौत के घाट उतारने वाले सजायाफ्ता आरोपी चालक को पुलिस ने दबोच लिया है। हाईकोर्ट से वारंट जारी होने के बाद उसे दबोचा गया है। अब तक यह चालक सजा होने के बाद पुलिस को चकमा दिए घूम रहा था। 

विज्ञापन


एसपी संजीव त्यागी के मुताबिक 18 मई 2009 को थाना नांगल के गांव अलीपुर द्वारिका निवासी राजवीर सिंह ने अपने ट्रक से मेटाडोर में टक्कर मारकर उसे पलट दिया था। इस दौरान ट्रक को दो बार आगे पीछे करके मेटाडोर को रौंदता रहा। मेटाडोर में सवार यात्रियों को बेरहमी के साथ कुचल दिया था। इस घटना में सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी और 16 गंभीर घायल हो गए थे। इस हादसे को देखकर आसपास के लोगों के भी मौके पर पहुंचने की हिम्मत नहीं हो रही थी। आरोपी को पुलिस ने दबोचकर न्यायालय में पेश किया था। तीन दिसंबर 2012 को एडीजे अष्टम बिजनौर ने आरोपी राजवीर को आठ साल की सजा सुनाते हुए दस हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया था। धारा 427 आईपीसी में एक साल के अतिरिक्त कारावास से दंडित करने के भी आदेश पारित किए थे। उच्च न्यायालय इलाहाबाद से राजवीर के एनबीडब्ल्यू वारंट जारी किए गए। उसी के आधार पर राजवीर को दबोचा गया।

विज्ञापन

वहीं नांगल पुलिस के मुताबिक उच्च न्यायालय इलाहाबाद से वारंट क्यों जारी हुए इस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। हाईकोर्ट के आदेश का पालन करके राजवीर को दबोचा गया है। नांगल थाने के प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र कुमार के मुताबिक आरोपी ने बेल के लिए कोर्ट में अपील की थी, हो सकता है वह जेल न गया हो। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें