बैंक में पांच लाख तक कैश रखने की क्षमता
तुगाना के सिंडिकेट बैंक शाखा में पांच लाख रुपये तक का कैश रखने की क्षमता है। लेकिन बैंक में छह दिन से 15 लाख का कैश रखा था। मैनेजर हरमिंदर की माने तो किसान क्रेडिट कार्ड के लिए कैश आया हुआ था। नौ सितंबर को कैश बंटना था। यदि नौ सितंबर को कैश बंटना था तो दो बजे तक कैश क्यों नहीं बांटा गया। यहां से डेढ़ किलोमीटर दूर लूंब में सिंडिकेट बैंक शाखा है। इसमें सुरक्षा के पूरे इंतजाम हैं और गार्ड भी तैनात है। सुरक्षा की दृष्टि से इस शाखा में कैश क्यों नहीं रखा गया। बैंक अधिकारी भी गहराई से जांच कर रहे हैं।
लूट से पहले छुट्टी लेकर चले गए कर्मियों की जांच
वारदात से पहले सहायक मैनेजर अंकित व चपरासी राहुल बैंक मैनेजर से मौखिक छुट्टी लेकर चले गए थे। दोनों के इस तरह जाने की जांच पुलिस कर रही है। बैंक अधिकारी और पुलिस प्रकरण की जांच में जुटी है।
यह भी पढ़ें: बेखौफ बदमाशों ने पूर्व ब्लॉक प्रमुख के घर डाली डकैती, गन प्वाइंट पर लेकर 40 लाख की लूट
जांच के बाद की जाएगी कार्रवाई : एलडीएम
लीड बैंक मैनेजर (एलडीएम) प्रदीप थरोट ने बताया कि बैंक लूट प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच चल रही है। बैंक में केसीसी का पैसा रखा हुआ था। यह कैश क्यों नहीं बांटा गया, इसकी भी जांच की जा रही है। बैंक के सहायक प्रबंधक अंकित और चपरासी राहुल के मौखिक छुट्टी लेकर जाने की भी जांच की जा रही है। अभी तक जांच में कई लापरवाही सामने आई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। गुरुवार से बैंक में लेन-देन का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/