परिजनों ने पुलिस कर्मियों से की हाथापाई
एडीजी के चले जाने के बाद पुलिसकर्मियों ने एसपी दफ्तर का मुख्य गेट बंद कर लिया। पुलिस अधिकारियों ने हंगामा कर रहे मृतक विक्रम सिंह के परिजनों को हड़काया। पुलिस कर्मी हंगामा कर रहे लोगों को नियंत्रित करने के लिए लाठी लेकर आए, इस पर परिजनों ने कहा कि वह लाठी और गोली खाने के लिए तैयार हैं। इस दौरान लाठी लेकर आए पुलिस कर्मियों से हाथापाई की। पुलिस ने बड़ी मुश्किल से उन्हें काबू में किया। पुलिसकर्मी उन्हें सीओ लाइन के ऑफिस में ले गए। बाद में कोतवाली पुलिस उन्हें अपने साथ ले गई।
इंसाफ नहीं मिला तो पूरा परिवार करेगा आत्महत्या
मृतक विक्रम सिंह के भाई सत्यवीर ने बताया कि उसके भाई की हत्या कर दी गई। पुलिस सही खुलासा नहीं कर रही है। पीड़ित परिवार को जेल भेजने की धमकी दी जा रही है। यदि उन्हें इंसाफ नहीं मिला तो पूरा परिवार आत्महत्या कर लेगा। जिसकी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी।
परिजनों के सामने बदमाशों ने कबूल की घटना
एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि परिजनों को बुलाकर पकड़े गए बदमाशों से बात कराई गई। बदमाशों ने परिजनों के सामने घटना करना कबूल किया, लेकिन इसके बाद भी परिजन संतुष्ट नहीं हो रहे हैं। पुलिस ने घटना का सही खुलासा किया है। परिजनों के दबाव में पुलिस काम नहीं करेगी। पुलिस घटना में कई लोगों के नाम प्रकाश में आए हैं। उनके पकड़े जाने के बाद चौंकाने वाला खुलासा किया जाएगा।
ये था मामला-
30 अप्रैल की रात बावली रोड़ स्थित शोरूम के कर्मचारी विक्रम की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। रात में ही शोरूम के मालिक के बेटे प्रशांत ने अज्ञात लोगों के खिलाफ लूट और हत्या की धाराओं में मामला दर्ज करा दिया था।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/