फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेस्ट यूपी में नहीं थम रहा अपराध, फिर 2 छात्रों का अपहरण, मांगी 15 लाख की फिरौती

Fri, 28 Dec 2018 02:34 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
प्रभात पंवार फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पश्चिमी यूपी में अपहरण की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। जहां बागपत में जिम गया एक छात्र घर नहीं लौटा। तो वहीं मेरठ में घर के बाहर से एक छात्रा का अपहरण कर लिया गया। दोनों जिलों की पुलिस छात्रों की तलाश में जुटी हुई है। 

विज्ञापन


बागपत में परिजन छात्र को तलाश रहे थे, इस बीच घर पर 15 लाख रुपये की फिरौती की पर्ची पड़ी मिली। सीओ बड़ौत रामानंद कुशवाहा के नेतृत्व में पुलिस ने क्षेत्र में कांबिंग की। कई संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है, लेकिन छात्र का सुराग नहीं लगा। पीड़ित परिवार के घर पर सैकड़ों लोगों का जमावड़ा लग गया।

छपरौली थाना क्षेत्र में ककड़ीपुर गांव निवासी किसान रामधन पंवार का बेटा प्रभात पंवार (18) बुधवार को घर से जिम जाने के लिए निकला। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। परिजन इधर-उधर तलाशते रहे। गुरुवार को परिजन प्रभात की तलाश कर रहे थे, इसी बीच उनके घर पर 15 लाख रुपये की फिरौती की पर्ची पड़ी मिल गई। परिजनों के होश उड़ गए। किसान ने पुलिस को जानकारी दी। सीओ बड़ौत रामानंद कुशवाहा के नेतृत्व में पुलिस ने गांव में पड़ताल की। प्रभात के साथियों से जानकारी ली गई और जंगल में कांबिंग की गई, लेकिन छात्र का सुराग नहीं लग सका। पुलिस ने गांव से कई संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है। इन युवकों से पूछताछ की जा रही है। पीड़ित परिवार के घर पर मामले की जानकारी लेने के लिए लोगों का तांता लगा हुआ है। 

एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि छानबीन कराई जा रही है। कई संदिग्ध हिरासत में है। छात्र को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।

घर के बाहर से छात्रा का अपहरण
मेरठ के पल्लवपुरम थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी से गुरुवार दिनदहाड़े एक छात्रा का घर के बाहर से अपहरण कर लिया गया। आरोप दूसरे समुदाय के युवक पर है। छात्रा की तलाश में परिजन आरोपी युवक के घर पहुंचे तो उन्हें धमकाकर भगा दिया गया। पीड़ित पक्ष ने सीओ दौराला से कार्रवाई कराने की मांग की है।  

पुलिस के अनुसार यह छात्रा सुबह करीब 11 बजे कॉलोनी से बाहर सामान लेने के लिए आयी थी। तभी कार सवार युवक छात्रा का अपहरण कर ले गए। जब छात्रा घर नहीं पहुंची तो परिजनों को तलाश करने के दौरान वारदात का पता चला। परिजनों को उनके घर पर काम करने वाले कारपेंटर पर शक था। जिसके बाद परिजन युवक की तलाश में खतौली पहुंचे, वहां पर युवक के परिजनों ने छात्रों के परिजनों को धमकाकर भगा दिया। इसके बाद परिजन सीओ दौराला अखिलेश भदौरिया के पास पहुंचे और मामले की जानकारी दी। छात्रा के अपहरण का आरोप दूसरे समुदाय के युवक पर लगाते हुए तहरीर दी।
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज खंगाली
पल्लवपुरम पुलिस ने छात्रा के अपहरण के मामले में कालोनी की सीसीटीवी फुटेज खंगालीं। हालांकि कोई कामयाबी नहीं मिली। वहीं, पल्लवपुरम पुलिस कई बिंदुओं पर काम कर रही है। पुलिस ने छात्रा के मोबाइल नंबर की डिटेल निकाल रही है कि छात्रा ने कब और किससे बात की। इसके अलावा जिस युवक पर शक है, उसके मोबाइल फोन को भी सर्विलांस पर लगाया गया है। उधर, जिस जगह पर छात्रा का अपहरण किया गया, वह मार्ग बहुत ही व्यस्त रहता है। दिनदहाड़े अपहरण के इस मामले को पुलिस गुपचुप तरीके से सुलझाने में लगी है।  

जल्द कर लेंगे बरामद
युवती किसी युवक के साथ गई है। युवक दूसरे समुदाय का बताया गया है। परिजनों की तहरीर पर कार्रवाई हो रही है। जल्द ही उसे बरामद किया जाएगा। - अखिलेश भदौरिया, सीओ दौराला

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें