फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही हत्याकांड: इंसाफ के लिए सीएम योगी को लिखा पत्र, परिजन बोले- बागपत पुलिस पर नहीं भरोसा

Thu, 20 Feb 2020 11:17 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

मृतक सिपाही के परिजनों का कहना है कि बागपत जिले की पुलिस पर उन्हें भरोसा नहीं है। इस मामले की सीबीसीआईडी या सीबीआई से जांच कराई जानी चाहिए।
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में सिपाही प्रवीण कुमार की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में कोर्ट के आदेश पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मृतक सिपाही के परिजनों का कहना है कि बागपत जिले की पुलिस पर उन्हें भरोसा नहीं है। इस मामले की सीबीसीआईडी या सीबीआई से जांच कराई जानी चाहिए।

विज्ञापन


वादी राजेंद्र सिंह के अधिवक्ता सतेंद्र दांघड़ ने बताया कि पिछले वर्ष 31 अक्तूबर को टीकरी चौकी पर तैनात सिपाही प्रवीण कुमार का शव टीकरी पुलिस चौकी के कमरे में खून से लथपथ पड़ा मिला था। सीजेएम के आदेश पर तत्कालीन चौकी इंचार्ज भगवत सिंह, रसोइया पदमावती और हेड कांस्टेबल सत्यप्रकाश शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। मृतक के पिता राजेंद्र सिंह ने सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर कहा कि उन्हें बागपत पुलिस पर भरोसा नहीं है। सीबीआई या सीबीसीआईडी से जांच कराई जाए। अधिवक्ता सतेंद्र दांघड़ का कहना था कि इस केस में पीड़ित पक्ष के साथ पुलिस अधिकारियों ने गलत व्यवहार किया। इस मामले को हाईकोर्ट ले जाएंगे।

यह भी पढ़ें: अदालत में हत्या: जज ने मेज के पीछे छिपकर बचाई जान, भाग गए वकील और अन्य लोग, देखें तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


दो मृतकों के खिलाफ दर्ज किया था मुकदमा
पुलिस ने इस मामले में हंगामा करने के आरोप में गांव के दो मृतकों देवेंद्र और कर्म सिंह के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर दिया था। जांच हुई तो असलियत सामने आई। पुलिस को किरकिरी झेलनी पड़ी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें