फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम चोरी करने के बाद खरीद ली ज्वेलरी

Thu, 20 Feb 2020 10:36 PM IST
शिमला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
ज्वेलरी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

शिमला पुलिस ने संजौली में महिला का एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले शातिर की वीडियो फुटेज जारी की है। पुलिस को अब इस मामले में फुटेज में दिख रहे शातिर की तलाश है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि महिला का एटीएम बदलने वाले शातिर ने संजौली में एक ज्वेलरी की दुकान में खरीददारी भी की। पुलिस ने ज्वेलरी की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली है जिसमें वह दो अन्यों के साथ नजर आ रहा है।

विज्ञापन


पुलिस ने इसकी सीसीटीवी फु टेज जारी की है और लोगों से इसके बारे में जानकारी साझा करने की अपील की है। पुलिस ने जो फु टेज जारी की है कि उसमें तीन लोगों के चेहरे दिखाई दे रहे है। पुलिस के मुताबिक तीनों में से एक आरोपी है। तीनों ही लोग जो फु टेज में नजर आ रहे हैं वह एक साथ हैं। यह भी आशंका जाहिर की जा रही है कि हो सकता है कि तीनों एक दूसरे को जानते हों।

मशोबरा की रहने वाली महिला बीते दो रोज पहले संजौली में एक एटीएम में पैसा निकालने गई थी लेकिन एटीएम से पैसे नहीं निकले। इस पर वहां खड़े एक अज्ञात शख्स ने महिला की मदद की पेशकश की। महिला ने भी एटीएम उसके हाथ में थमा दिया और पिन नंबर भी बता दिया। इस बीच शातिर ने महिला का एटीएम कार्ड बदल दिया। महिला के हाथ में एक पुराना एटीएम कार्ड थमाकर शातिर वहां से चला गया।
विज्ञापन


इसका महिला को पता नहीं चल पाया। बताया जा रहा है कि कुछ देर बाद महिला के मोबाइल फ ोन पर पैसे निकलने का मैसेज आया। महिला के बैंक खाते से अलग अलग समय में 61 हजार रुपये निकाले गए। इस पर जब महिला ने बैंक से इस बारे में पूछा तो पचा चला कि उनके एटीएम कार्ड का इस्तेमाल कर पैसे निकाले गए। इसके बाद महिला ने पुलिस थाना ढली में शिकायत दी थी। पुलिस ने मामला दर्ज किया और अब जांच कर रही है ।

खाते से उड़ा लिए एक लाख 42 हजार
शिमला के लोगों के खातों में शातिर अपराधी रोजाना सेंध लगा रहे हैं। इस बार लाल बाग लोअर कैथू के रहने वाले व्यक्ति के खाते से शातिर 1 लाख 42 हजार 500 सौ रुपये ले उड़े। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित ने कहा कि यह रकम 11 से 14 फरवरी के बीच निकाली हैं। इसने बैंक खाते या ओटीपी नंबर भी किसी से शेयर नहीं किया, बावजूद इसके यह पैसा उसके खाते से गायब हो गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें