फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भांजे ने पिता-दोस्त के साथ मिलकर मामा को मार डाला, ये रही मर्डर के पीछे की बड़ी वजह

Mon, 07 Jan 2019 09:00 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बागपत में बड़ौत के ई-रिक्शा चालक मोहित की हत्या रिश्ते के भांजे ने अपने पिता और दोस्त के साथ मिलकर की। मृतक का छोटा भाई आरोपी पक्ष की युवती को लेकर दो माह से फरार है। इसका बदला लेने के लिए उन्होंने घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने भांजे सहित दोस्त को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया। हत्या में प्रयुक्त तमंचा और बाइक बरामद की।

विज्ञापन

  
एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि बड़ौत की कांशीराम कॉलोनी निवासी मोहित (24) पुत्र मुकेश कुमार का बाइक सवार दो युवक तमंचे के बल पर अपहरण कर ले गए। लुहारी गांव के जंगल में गोली मारकर उसकी हत्या की। मृतक मोहित ई-रिक्शा चलाकर परिवार का पालन पोषण करता था। मृतक के पिता ने लोकेंद्र पुत्र श्याम व उसके बेटे अजय निवासी खेड़की व दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस विवेचना में दीपक पुत्र रमेश निवासी सोरम थाना शाहपुर जनपद मुजफ्फरनगर हाल लुहारी का भी नाम प्रकाश में आया। पुलिस ने सोमवार को आरोपी अजय और दीपक को ट्यौढ़ी गांव के पास शिव मंदिर की कैंटीन से गिरफ्तार किया।

Trending Videos
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी अजय ने बताया कि मृतक मोहित रिश्ते में उसका मामा लगता था। मृतक का छोटा भाई प्रशांत नवंबर माह में उसके परिवार की युवती को बहला फुसलाकर भगा ले गया। उन्होंने मृतक और उसके पिता मुकेश से कई बार युवती को बरामद कराने के लिए बातचीत की, परंतु उन्होंने कोई बात नहीं सुनी। इसे लेकर अजय के पिता लोकेंद्र ने बदला देने को कहा। अजय ने अपने दोस्त दीपक के साथ तीन जनवरी को बाइक से कांशीराम कॉलोनी के पास से मोहित का अपहरण कर लुहारी गांव के जंगल में ले गए। जहां पर लोकेंद्र पहले से ही मौजूद था। तीनों ने मिलकर मोहित के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 315 तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद की। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश किया। कोर्ट से उन्हें जेल भेजा। वहीं एसपी ने कहा कि फरार आरोपी लोकेंद्र को भी जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

प्रदेश स्तर का धावक है आरोपी दीपक
पुलिस ने बताया कि आरोपी दीपक लुहारी गांव में अपनी मौसी के पास रहता है। उसकी मौसी स्पोर्ट्स एकेडमी चलाती है। वह प्रदेश स्तर का धावक है। आरोपी अजय ने बताया कि उन्होंने नवंबर माह में ही परिवार की युवती को बहला फुसलाकर ले जाने की शिकायत कोतवाली बड़ौत में भी की, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें