फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: भिड़े दो पक्षों के लोग, पुलिस पर पथराव, तनाव के बाद गांव में फोर्स तैनात

Mon, 07 Jan 2019 08:55 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
बागपत में खूनी संघर्ष - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी में बागपत के ईदरीशपुर गांव में रास्ते को लेकर दो पक्षों में जमकर संघर्ष हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों ने आधा घंटे तक पथराव किया। इससे गांव में अफरा तफरी मच गई, कुछ लोग अपने घरों में दुबक गए। सूचना पर गांव में पहुंची पुलिस टीम पर भी ग्रामीणों ने पथराव किया। इससे एक दरोगा की मोटर साइकिल क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने हवाई फायर कर लोगों पर काबू पाया। इस पथराव में दो महिलाओं सहित सात लोग घायल हो गए। पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में लिया है और गाव में पुलिस बल तैनात किया, देर रात तक किसी ने पुलिस को तहरीर नहीं दी।

विज्ञापन


गांव की नई बस्ती में 15-20 परिवार रहते हैं, इसको लेकर बिलाल पुत्र घसीटू पक्ष के लोग इस रास्ते का विरोध करते हैं। सोमवार की शाम मंजूर पक्ष की पत्नी जरीना और उसकी दो बेटियां गोबर डाल रही थी। इसी दौरान बिलाल पक्ष के 15-16 लोगों ने उन पर हमला बोल दिया, इसकी सूचना पर दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। इस दौरान महिलाओं ने छतों से जमकर पथराव किया। वहीं लोगों में अफरा-तफरी मच गई और वे घरों में दुबक गए।

विज्ञापन

सूचना पर कोतवाल संजीव कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तो उन पर भी पथराव कर दिया। इससे एक दरोगा की बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हवाई फायर करना पड़ा। पुलिस के हवाई फायरिंग करने से संघर्ष कर रहे लोग भाग गए। पुलिस ने उनका पीछा कर संबंधित के घरों में दबिश दी। पुलिस ने दोनों पक्षों से छह लोगों को हिरासत में लिया है। इस घटना से एक पक्ष से मंजूर पुत्र अब्बास, उसकी पत्नी जरीना, आफबात पुत्र हारुण उम्र 9 वर्ष, इकबाल पुत्र अब्बास, सोनू पुत्र यूनुस और रेणू पुत्री शराफत, दूसरे पक्ष से अनस पुत्र अजीम, नदीम पुत्र जुनैद घायल हो गए। अभी तक इस मामले में कोई तहरीर नहीं आई। इस घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण स्थिति होने के बाद अधिकारियों ने पुलिस बल तैनात किया। पुलिस टीम गांव में देर रात तक गश्त कर रही।

घरों में महिलाओं के अलावा कोई नहीं दिखाई दिया
जिस मोहल्ले में पथराव हुआ, वहां पर पथराव की ईंटें बिखरी हुई थी, और घरों में महिलाओं के अलावा कोई नहीं दिखाई दिया। पुलिस के भय के कारण गांव के अधिकांश लोग जंगलों में जा छिपे। कोतवाल संजीव कुमार ने बताया कि गांव में अब स्थिति सामान्य है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। उन्होंने गांव में पुलिस टीम के हवाई फायर करने की घटना से इंकार किया है। उन्होंने कहा कि गांव में पुलिस गश्त कर रही है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें