फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में बंद कुख्यात ने व्यापारी से मांगी 20 लाख की रंगदारी, दहशत में परिवार

Sat, 23 Mar 2019 09:14 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

बागपत जेल में बंद कुख्यात अपराधी वरुण लुहारी ने बड़ौत के व्यापारी से 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। पुलिस के अनुसार बदमाश ने जिस मोबाइल फोन से व्यापारी से रंगदारी मांगी है, उसकी लोकेशन जेल में पाने के बाद पुष्टि हुई हैं।

विज्ञापन


बड़ौत में कस्बे के कोताना रोड स्थित चिकारा गारमेंट्स के मालिक अमित चिकारा के मोबाइल फोन पर बुधवार को फोन आया कि 20 लाख रुपये जहां हम कहेंगे, वहां भिजवा देना, नहीं तो पूरे परिवार को मार देंगे। इस धमकी से चिकारा परिवार के लोगों में दहशत फैल गई, उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराई। 

कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि जिस मोबाइल नंबर से व्यापारी से रंगदारी मांगी गई है, उसकी कॉल डिटेल मंगाई गई तो उसकी लोकेशन बागपत जेल में पाई गई। इससे स्पष्ट है कि जेल में वरुण लुहारी मोबाइल भी चला रहा है, इसको लेकर जेलर को लिखा और व्यापारी की सुरक्षा के लिए सादे वेश में पुलिस बल लगाया है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में उचित अधिकारियों को अवगत कराया गया है कि कुख्यात अपराधी जेल में खुलेआम मोबाइल चला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें