फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेखौफ बदमाश के खौफनाक इरादें, कल दरोगा को मारी गोली, आज दिया इस वारदात को अंजाम

Thu, 04 Jul 2019 12:00 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
घायल दरोगा और साइड में बदमाश रोहित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दरोगा को गोली मारकर फरार होने के करीब 17 घंटे बाद भी बदमाश रोहित मुजफ्फरनगर जिले की सीमा में ही रहा। एक तरफ पुलिस उसकी तलाश में दबिशें देती रही, जिले की सीमाओं पर घेराबंदी किए रही, दूसरी ओर इससे बेखौफ रोहित ने थाना भोपा क्षेत्र में एक किसान से बाइक लूट कर पुलिस को एक और चुनौती दे डाली। पुलिस इस घटना के बाद भी खेतों की खाक छानती रही। 

विज्ञापन


बाइक लूट की यह वारदात थाना भोपा क्षेत्र के गांव महमूदपुर माजरा के जंगल में हुई। इस गांव का किसान उपेंद्र बुधवार तड़के करीब पांच बजे बाइक से जनता इंटर कॉलेज के पास स्थित खेत में पानी चलाने जा रहा था। बेहड़ा-थ्रू मार्ग पर अचानक खेतों से निकले चार युवकों ने उसे रोक लिया और उसकी कनपटी पर तमंचा लगा दिया। उपेंद्र से मोबाइल लूटकर गंगनहर में फेंक दिया, जबकि बाइक कुछ जरूरी काम बताते हुए लूट कर फरार हो गए। 

सूचना पर मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर एमएस गिल ने टीम किसान को बदमाशों की एलबम दिखाई गई। किसान ने कस्टडी से फरार रोहित, निवासी जोहरा को पहचान लिया। इसके बाद एसएसपी अभिषेक यादव को सूचना दी, जिस पर क्राइम ब्रांच व फोर्स के साथ अफसर मौके पर पहुंचे और कई गांवों के जंगलों में लुटेरों की तलाश में कांबिंग की, लेकिन आरोपी हत्थे नहीं चढ़ा। इस घटना से साफ हो रहा है कि पुलिस हिरासत से भागने के बाद रोहित करीब 17 घंटे तक जिले में ही रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर करीब दो बजे रोहित को उसके साथियों ने फायरिंग कर पुलिस हिरासत से छुड़ा लिया था। इस घटना में दरोगा दुर्ग विजय सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। इंस्पेक्टर एमएस गिल का कहना है कि किसान ने एक लुटेरे की पहचान रोहित के रूप में की है, रोहित की रिश्तेदारी भी क्षेत्र के एक गांव में बताई जा रही है, जिसके चलते वहां भी उसकी तलाश में सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

आशंका एक: कोई बड़ी वारदात करने की फिराक में तो नहीं 
फरार होने के बाद भी करीब 17 घंटे तक रोहित की सीमा में ही रहना और लूट की वारदात को अंजाम देने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं। वह कोई बड़ी वारदात करने की तैयारी में तो नहीं, इसकी भी आशंका बनी हुई है। फिलहाल पुलिस उन लोगों की सुरक्षा को लेकर गंभीर है, जिनको उससे खतरा हो सकता है। पुलिस ने उन्हें सतर्क रहने और पुलिस से मदद लेने की बात भी कही है।  

आशंका दो: जिले से भागने के लिए तो नहीं लूटी बाइक
रोहित के साथ बाइक लूटने में उसके साथ तीन अन्य लोग भी थे। मंगलवार दोपहर हुई वारदात में वरना कार इस्तेमाल की गई थी। पुलिस ने उसकी चेकिंग भी शुरू करा दी थी। ऐसे में यह भी आशंका है कि उसने पुलिस की घेराबंदी को तोड़कर जिले से निकलने के लिए बाइक लूटी हो और उसी से फरार हो गया हो।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें