फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की वर्दी में बदमाशों ने सराफा कारोबारी से 12 लाख का सोना लूटा, मेरठ में नहीं थम रही घटनाएं

Wed, 20 Nov 2019 02:35 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ में सराफा कारोबारियों से ठगी और लूट की वारदात थमने का नाम नहीं ले रही हैं। एक माह के अंदर ही बदमाशों ने फिर एक सराफ से 12 लाख के जेवर लूट लिए। घटना के बाद सराफ इतना दहशत में आ गया कि बिना नाम पता बताए और रिपोर्ट दर्ज कराए शहर से निकल गया। लगातार घटनाओं पर मेरठ बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन ने गहरा रोष जताकर बुधवार को पुलिस के आला अफसरों को घेरने का ऐलान किया है।

विज्ञापन


उत्तराखंड के एक सराफ का 22 वर्षीय कारोबारी पुत्र मंगलवार को जेवरातों की डिलीवरी लेने मेरठ पहुंचा था। शाम करीब साढ़े छह बजे सामान को पिट्ठू बैग में रखकर उसने घंटाघर से रोडवेज बस अड्डे के लिए रिक्शा किया। थोड़ी दूर जिला अस्पताल के सामने रिक्शा पहुंचा ही था कि पीछे से बाइक से आए दो युवकों ने आवाज देकर रिक्शा रुकवा लिया। फटकार लगाने के अंदाज में कारोबारी से बोले कि ..तुझे सुनाई नहीं देता, इतनी दूर से आवाज लगाते आ रहे हैं। कारोबारी ने जब पूछा कि वह कौन हैं और उसे क्यों रोक रहे हैं तो एक युवक ने उसे आईकार्ड दिखाकर कहा कि वह पुलिस से हैं। उन्हें उसके बैग की तलाशी लेनी है। तलाशी लेने के बाद बाइक सवार युवकों ने गलतफहमी होने की बात कहकर उसे जाने को कहा। 

कारोबारी दूसरा रिक्शा करने के बाद कुछ दूर पहुंचा तो शक होने पर बैग चैक किया। लेकिन उसमें जेवर न पाकर उसके होश उड़ गए। उसने तुरंत उस स्थानीय सराफ को फोन किया, जिससे जेवर तैयार कराए थे। साथ ही पूरी घटना भी बताई। सूचना पर पहुंचे बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन के महामंत्री विजय आनंद अग्रवाल ने रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही लेकिन पीड़ित कारोबारी रिपोर्ट दर्ज न कराने की बात कहकर वहां से निकल गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: जंगलराज: खुली प्रशासन की पोल, ताबड़तोड़ वारदातों से थर्राया मेरठ, देखें ये तस्वीरें

फुटेज में एक आरोपी की पहचान

व्यापारी नेता विजय आनंद ने बताया कि उन्होंने इस कारोबारी को पूर्व में हुई घटनाओं में शामिल कुछ बदमाशों की फुटेज दिखाई। इनमें कारोबारी ने कासगंज के सराफ से वारदात करने वाले एक बदमाश की पहचान कर ली। विजय आनंद ने सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला को फोन कर कहा कि पुलिस मदद नहीं कर रही। जबकि सराफ हर घटना के बाद पुलिस की मदद करते हैं। जो फुटेज हमने दी थीं, वह भी पता नहीं कि किसके पास हैं। कहा कि बुधवार को वह पुलिस-प्रशासन के आला अफसरों से मिलकर रोष जताएंगे। इस मामले में मेरठ बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन अपनी ओर से रिपोर्ट दर्ज कराएगा।

गलत सूचना दी तो रिपोर्ट दर्ज होगी  
एक दरोगा ने सर्राफा कारोबारियों पर सवाल उठाए हैं। उसने आरोप लगाया कि व्यापारी बेवजह फर्जी केस बनाते हैं। जांच के बाद व्यापारियों पर केस दर्ज होगा। इसकी जानकारी लगने पर व्यापारियों में आक्रोश है। व्यापारी नेता विजय आनंद ने बताया कि पीड़ित ने अपने परिवार में तीन लोगों की हत्या होना बताया, जिसके चलते वह केस दर्ज कराने से डर रहा है। इस वारदात की शिकयत वह आईजी से करेंगे।
विज्ञापन

पूर्व में हुई घटनाएं
- 25 जनवरी, 2017 को कोतवाली क्षेत्रांतर्गत ब्रजमोहन मोदी के साथ 2.82 लाख की लूट/ठगी।
- 11 मार्च, 2017 को देहलीगेट थाना क्षेत्रांतर्गत मुकेश रस्तौगी के साथ 25.76 लाख की लूट/ठगी।
- 8 मई, 2017 को कोतवाली क्षेत्र में सुशील वर्मा के साथ 3.32 लाख की लूट/ठगी।
- 23 जुलाई, 2017 को देहलीगेट क्षेत्र में राजेश मलिक के साथ 20 लाख की लूट/ठगी।
- 16 अगस्त, 2017 को देहलीगेट क्षेत्र में कृष्ण अवतार अग्रवाल के साथ 9.82 लाख की लूट/ठगी।
- 17 जुलाई, 2019 को परतापुर क्षेत्र में बांके बिहारी अग्रवाल के साथ 23.02 लाख की लूट/ठगी।
- 3 अक्टूबर, 2019 को देहलीगेट क्षेत्र में अनिल कुमार वर्मा के साथ 2.08 लाख की लूट/ठगी। 
- 18 अक्टूबर, 2019 को देहलीगेट क्षेत्र में विपिन कुमार वर्मा से 6.25 लाख की लूट/ठगी।
- 24 अक्टूबर, 2019 को सिटी स्टेशन पर सुरेश चंद्र से 15.64 लाख की लूट/ठगी।

लूट या ठगी की कोई शिकायत थाने में नहीं आई। पुलिस जांच करने गई थी, जहां पर कोई प्रमाण वारदात का नहीं मिला। सर्राफा व्यापारियों से बात हुई, जिन्होंने पीड़ित से तहरीर नहीं दिलाई व न ही पीड़ित से बात कराई। वारदात हुई है तो तहरीर दे, जिस पर पुलिस कार्रवाई करेंगी। - दिनेश शुक्ला, सीओ कोतवाली

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें