फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर एसबीए की छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Wed, 20 Nov 2019 12:58 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ में एमबीए की छात्रा से शादी करने का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। युवती ने आरोपी युवक पर दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाकर पल्लवपुरम थाने में नामजद केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र निवासी एक युवती एक कॉलेज से एमबीए कर रही है। मंगलवार को थाने पहुंची छात्रा ने बताया कि आरोपी गौरव चौधरी ने उसके साथ शादी करने का वादा किया था। आरोपी ने उसे झांसे में लेकर मोदीपुरम में बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। जब उसने उससे शादी करने को कहा तो वह मुकर गया। 

यह भी पढ़ें: सामूहिक दुष्कर्म के बाद पीड़ित किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान, आरोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश
विज्ञापन


इसके बाद उसे जान से मारने की धमकी देकर आरोपी फरार हो गया। पल्लवपुरम थाना पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक गौरव चौधरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

छात्रा नहीं पार्लर संचालिका
पल्लवपुरम पुलिस के अनुसार वह छात्रा नहीं बल्कि ब्यूटी पार्लर संचालिका है। दोनों के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वहीं, जब पुलिस पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए सीएचसी पर लेकर पहुंची तो पीड़िता ने खुद को छात्रा ही बताया। पुलिस के अनुसार मुकदमे के आधार पर जांच की जा रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें