फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शरारत या हकीकत, बब्बर खालसा ने दी अस्पताल उड़ाने की धमकी

Fri, 27 Nov 2015 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
बब्बर खालसा संगठन के एक सदस्य के नाम पर जिला अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। सीएमओ ऑफिस पहुंची चिट्ठी से हड़कंप मच गया। सीएमओ की जानकारी पर पुलिस और खुफिया विभाग जांच में जुट गई। हालांकि पुलिस इसे शरारत मानकर चल रही है।
विज्ञापन


लेकिन पत्र मिलने पर अलर्ट जारी किया गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमेश चंद्रा के पास डाक विभाग के माध्यम से 20 नवंबर को एक चिट्ठी पहुंची। सीएमओ ने चिट्ठी खोली तो उसका मजमून पढ़कर दंग रह गए। चिट्ठी पंजाब के बब्बर खालसा संगठन के सदस्य जत्तार सिंह तारा के नाम पर भेजी गई थी। जिसमें लिखा था कि जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों का सही इलाज करो और गरीबों का इलाज मुफ्त करो।

अगर ऐसा नहीं किया गया तो वह जिला अस्पताल को बम से उड़ा देंगे। बब्बर खालसा संगठन की चिट्ठी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। सीएमओ ने मामले की जानकारी देहली गेट थाना पुलिस और आला अधिकारियों को दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डीसी दूबे ने एसओ देहली गेट और सीओ एलआईयू वीके शर्मा को मामले की जांच के निर्देश दिए।
विज्ञापन


रफ राइटिंग में लिखा पत्र
एसओ देहली गेट वीरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि पत्र हिंदी भाषा में लिखा गया है। जिसमें कई शब्द भी गलत हैं। जांच में ऐसा कोई गंभीर प्रकरण सामने नहीं आ रहा है। लेकिन चिट्ठी मिलने पर एहतियात के तौर पर जिला अस्पताल में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

जेल में बद है जत्तार सिंह तारा
बम से उड़ाने का पत्र मिलने की सूचना पर खुफिया विभाग ने जानकारी जुटाई तो पता चला कि जत्तार सिंह तारा बब्बर खालसा संगठन का सदस्य है। वर्तमान में वह पंजाब की जेल में बंद है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें