फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊधम सिंह बनना चाहते हैं ये तीन लुटेरे, बरामद हुआ असलहा

Wed, 12 Jul 2017 09:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हाईवे पर लूट करने वाले तीन शातिर बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके पास से लूट की दो बाइक, तीन तमंचे व कारतूस भी बरामद किए हैं। तीनों बदमाश कुख्यात ऊधम सिंह के गांव के रहने वाले हैं और बीए के छात्र हैं।
विज्ञापन


सीओ दौराला बीएस वीर कुमार व इंस्पेक्टर प्रशांत कपिल ने बताया कि सोमवार रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने खिर्वा रोड स्थित एक रेस्टोरेंट के पास से सरूरपुर थाना क्षेत्र के गांव करनावल निवासी दीपक पुत्र उपेंद्र, दीपक पुत्र जगपाल और विकास पुत्र जगपाल को गिरफ्तार किया है। उनके पास से लूट की दो बाइक, तीन तमंचे, कारतूस व एक फर्जी नंबर प्लेट भी बरामद की है। तीनों बदमाश लूट की योजना बना रहे थे। पुलिस के अनुसार युवकों के माता-पिता किसान हैं और वे बीए प्रथम वर्ष के छात्र हैं। पांच दिन पूर्व विकास नाम के एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर भोला रोड पर इन्हीं बदमाशों ने बाइक लूटी थी। उन पर सरधना, जानी और कंकरखेड़ा थाने में लूट के मामले दर्ज हैं। इंस्पेक्टर ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर तीनों को जेल भेज दिया गया है। 

ऊधम सिंह बनना चाहते हैं युवक
पूछताछ में तीनों बदमाशों ने बताया कि उनकी न तो आर्थिक स्थिति कमजोर हैं और न ही वे पढ़ने लिखने में कमजोर हैं। गांव का माहौल खराब हो चुका है। अधिकतर युवक ऊधम सिंह बनने की चाह रखते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें