फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, पथराव, हंगामा

Mon, 26 Jun 2017 04:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ शामली
विज्ञापन
पुलिस पर पथराव
विज्ञापन
लूट के आरोपी को पुलिस पकड़ने गई तो ग्रामीणों ने पुलिस पर ही हमला बोल दिया। इतना ही नहीं बल्कि पुलिस पर पथराव भी किया गया। 
विज्ञापन



झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव भमेडी शाहपुर में पुलिस रविवार देर रात एक लूट के आरोपी को पकड़ने गई तो ग्रामीणों ने पुलिस पर हमला बोल दिया। इतना ही नहीं बल्कि पुलिस पर पथराव भी किया गया। हालांकि पुलिस ने उस समय अपनी जान बचाते हुए और अधिक पुलिसफोर्स को बुला लिया। इसके बाद पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपियों को दौड़ा दिया। वहीं पुलिस ने करीब 20 अज्ञात और 17 नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। जबकि ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने एक परिवार के लोगों से अभद्रता की और परिजनों के साथ हाथापाई की।
विज्ञापन

पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया

आठ आरोपी गिरफ्तार
आपको बता दें कि यह मामला झिंझाना थाना क्षेत्र के ऊन चौकी का है। वहीं लोगों ने ऊन बाईपास पर जाम लगाकर हंगामा कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हथकड़ी की जगह एक ही मोटी रस्सी से बांधकर सभी आरोपियों को गाड़ी में भरकर कोर्ट भेज दिया। पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें