फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरे पप्पू को राजनीति में फंसाया और मार डाला, एनकाउंटर के बाद बोली मां 

Mon, 26 Jun 2017 03:39 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
आनंदपाल की मां निर्मल कंवर - फोटो : File photo
विज्ञापन
गैंगस्टर आनंदपाल के एनकाउंटर के बाद उसकी मां निर्मल कंवर ने कहा कि उसके पप्पू को राजनीति में फंसाया और फिर मार डाला। 
विज्ञापन


आनंदपाल को घर में पप्पू कह कर बुलाया जाता था। सोमवार को मीडिया से बातचीत में उसकी मां निर्मल कंवर ने आनंदपाल का शव लेने से इनकार कर दिया। रूंधे गले से निर्मल कंवर ने कहा कि 'मेरा बेटा सरेंडर हो सकता था, लेकिन ऐसा नहीं होने दिया गया। उसे मारने के लिए पहले से सोच रखा था।' एनकाउंटर पर सवाल उठाते हुए कहा कि 'कोई उसके बेटे के सामने होता तो मरता तो सही, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।' 

'...लेकिन अब मैं सीबीआई जांच होने से पहले शव को उठने नहीं दूंगी। चाहे तो मैं थाने के सामने मर जाउं। मुझे भी जान देनी है। मेरे बेटे के साथ सोना है। ...सीबीआई जांच होनी चाहिए। भले ही कुछ हो जाए।'
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

रिश्तेदारों को बनाया जा रहा है निशाना

आनंदपाल का एनकाउंटर - फोटो : File photo
आनंदपाल सिंह की मां ने आरोप लगाया कि उसके रिश्तेदारों को पुलिस अपना निशाना बना रही है। उन्हें किसी न किसी बहाने आपराधिक मामलों में फंसाया जा रहा है। 

निर्मल कंवर ने कहा कि 'मेरा बेटा तो गया ही अब मेरे रिश्तेदारों को भी आने से रोका जा रहा है। मेरे जंवाई को जबरन फंसा दिया गया...अफीम के केस में... जिसने कभी गाली भी नहीं बकी थी।'

निर्मल कंवर का आरोप है कि हमें ​कभी आराम से नहीं रहने दिया। परेशान किया गया। घर का सामान, जमीन सब कुछ ताले में बंद कर छीन लिया।

उधर, आनंदपाल सिंह के पैतृक गांव सांवराद में शोक का माहौल है। वहां ग्रामवासी और समाज के लोग जुटे हुए तथा उनमें पुलिस और सरकार के खिलाफ जबरदस्त आक्रोश है। गौरतलब है कि 21 माह की फरारी के बाद 24 जून को अमावस की रात कुख्यात गैंगस्टर आनंदपाल का चुरू में मालासर गांव में एनकाउंटर कर दिया गया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें