लूट के आरोपी को पुलिस पकड़ने गई तो ग्रामीणों ने पुलिस पर ही हमला बोल दिया। इतना ही नहीं बल्कि पुलिस पर पथराव भी किया गया।
झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव भमेडी शाहपुर में पुलिस रविवार देर रात एक लूट के आरोपी को पकड़ने गई तो ग्रामीणों ने पुलिस पर हमला बोल दिया। इतना ही नहीं बल्कि पुलिस पर पथराव भी किया गया। हालांकि पुलिस ने उस समय अपनी जान बचाते हुए और अधिक पुलिसफोर्स को बुला लिया। इसके बाद पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपियों को दौड़ा दिया। वहीं पुलिस ने करीब 20 अज्ञात और 17 नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। जबकि ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने एक परिवार के लोगों से अभद्रता की और परिजनों के साथ हाथापाई की।