बताया गया कि रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और होटलों में छापामारी अभियान शुरू कर दिया गया है। वेस्ट यूपी के जिले मेरठ, बुलंदशहर, हापुड़, बिजनौर, गौतमबुद्घनगर, गाजियाबाद, सहारनपुर समेत कई जिलों से आतंकी इनपुट है।
मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर में एटीएस का डेरा : मेरठ, बुलंदशहर और हापुड़ जिले में एटीएस ने डेरा डाल दिया है। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी भाइयों से पूछताछ के बाद कई संदिग्ध लोगों के नाम एटीएस को मिले हैं। जो आतंकी गतिविधियों में लिप्त हैं। इन लोगों की तलाश में एटीएस ने तीनों जनपदों में छापमारी भी की। लेकिन हाथ कुछ नहीं लगा।
जांच के लिए तकनीकी एक्सपर्ट लगाए
गुलजार और शहजाद की वेबसाइट की सारी जानकारी जुटाने के लिए पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने तकनीकी एक्सपर्ट भी लगाए हैं। बताया जा रहा है कि दोनों भाइयों ने फर्जी ईमेल आईडी से कई गोपनीय जानकारी भेजी हैं। कई जानकारी अकाउंट से डिलीट कर दी थी। उन जानकारियों की रिकवरी के लिए एक्सपर्ट लगाए गए हैं।
दोनों आरोपियों से जुड़े कई मामलों में सुरक्षा एजेंसियां गोपनीय जांच कर रही हैं। लैपटॉप और मोबाइल की एटीएस अपनी फोरेंसिक लैब से जांच कराएगी। एफएसएल रिपोर्ट के बाद ही पता चल सकेगा कि आईडी से किस किस को मेल किया और क्या डिलीट किया। लैपटॉप की भी जांच शुरू कर दी गई है।
आतंकी इनपुट मिले हैं
शामली में पकड़े गए गुलजार और शहजाद को पुलिस रिमांड पर लेगी। दोनों भाइयों की कुछ ऐसी गतिविधियां मिली हैं, जो कि आतंकी इनपुट से मिल रही हैं। इसको देखते हुए एटीएस भी जांच करने में जुटी है।
- प्रशांत कुमार, एडीजी मेरठ जोन
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/