फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसबीआई का एटीएम उखाड़ने की कोशिश

Wed, 07 Oct 2015 02:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
हाईवे स्थित पेट्रोल पंप पर लगे एटीएम को छह बदमाशों ने उखाड़ने की कोशिश की। इस दौरान गार्ड को सिर पर लोहे की रॉड मारकर लहूलुहान कर दिया गया। कैश मशीन उखाड़ने के दौरान पंप कर्मियों के जागने पर बदमाश फरार हो गए। घायल गार्ड को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


वारदात पल्लवपुरम फेस-दो में हाईवे पर स्थित पेट्रोल पंप पर लगे एसबीआई के एटीएम बूथ पर हुई। सोमवार आधी रात करीब ढाई बजे एटीएम पर किला निवासी गार्ड हरीश पाल ड्यूटी पर था। इस दौरान छह बदमाश वहां पहुंचे। सभी ने चेहरे पर कपड़ा बांध रखा था।

 एक बदमाश ने गार्ड से कैश के बारे में पूछा तो गार्ड ने हां कहते हुए कपड़ा हटाकर बूथ में जाने को कहा। तभी दो बदमाशों ने उसके सिर पर रॉड से प्रहार किया। और उसे गार्ड रूम में रस्सियों से बांधकर फेंक दिया।
विज्ञापन


 बदमाशों ने रॉड की सहायता से मशीन को उखाड़ने की कोशिश की तो आवाज होने पर एटीएम बूथ के पीछे ही सो रहे पेट्रोल पंप कर्मियों की आंख खुल गई। उन्होंने वहां पहुंचकर बदमाशों की घेराबंदी करने की कोशिश की तो सभी बदमाश फरार हो गए। घायल गार्ड को कोटपाल नर्सिग होम में भर्ती कराया। गार्ड के सिर पर करीब 28 टांके आए हैं।

सीसी कैमरे पर लगा दी टेप
बदमाश पूरी प्लानिंग के साथ एटीएम लूटने आए थे। बदमाशों को पता था कि एटीएम पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। अंदर और बाहर के कैमरों पर उन्होंने काली टेप लगा दी।

जिससे बदमाश फुटेज में कैद न हो सकें। मंगलवार दोपहर तक भी बैंक का कोई कर्मचारी मौके पर नहीं आया, जिसके चलते टेप ऐसे ही लगी रही।

पुलिस भी बदमाशों से आगे
बदमाशों की करतूत पर पल्लवपुरम थाना पुलिस ने भी पर्दा डाल दिया। वारदात के बाद बदमाशों की तलाश करना तो दूर, डकैती के प्रयास की इस घटना को महज एनसीआर में दर्ज किया। जिससे पता चलता है कि पल्लवपुरम थाना पुलिस कितनी गंभीर है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें