फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोपी पारिया की हत्या के बदले एक और हत्या

Mon, 25 Mar 2019 03:13 AM IST
Gaurav sharma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शोभापुर कंकरखेड़ा के चर्चित एससी-गुर्जर संघर्ष में गोपी पारिया की हत्या के बदले एक और हत्या हो गई। शनिवार को दायमपुर के पास मिले युवक के शव की रविवार को मोनू गुर्जर (25) पुत्र मांगेराम निवासी शोभापुर के रूप में शिनाख्त होने पर फिर से जातीय तनाव की स्थिति बन गई।
विज्ञापन

मोनू बसपा नेता गोपी पारिया की हत्या के आरोप में जेल में बंद सपा नेता मनोज गुर्जर का भतीजा था। मोनू की हत्या अपहरण के बाद निर्दयता से की गई। पहचान छिपाने के लिए शव जला दिया गया था। शोभापुर में चार अप्रैल 2018 को गोपी की एलान के बाद हत्या की गई थी। पुलिस ने हत्या के आरोप में शोभापुर निवासी मनोज गुर्जर, आशीष गुर्जर, कपिल और गिरधारी को जेल भेजा था। मनोज अभी जेल में बंद है। वहीं आशीष गुर्जर की जेल से छूटने के बाद 15 दिसंबर 2018 को हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद जातीय तनाव होने पर गांव में आरएएफ तैनात करनी पड़ी थी।। पुलिस के अनुसार मोनू गुर्जर गांव में ही खेती करता था। 20 मार्च को गांव का ही अनुसूचित जाति का ईशू पुत्र जैनेश्वर उसे घर से बुलाकर ले गया था। जिसके बाद पूर्व पार्षद ओमप्रकाश के यहां शराब पिलाई। उसके बाद ईशू तो शाम को लौट आया, लेकिन मोनू की हत्या कर दी गई। एसएसपी नितिन तिवारी के अनुसार चार लोगों को हिरासत में लिया है। वहीं, गांव और आसपास के इलाके में अर्द्धसैनिक बल और पीएसी तैनात की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें