फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका को हनीमून पर भेजने के लिए रची खतरनाक साजिश, जानकर रह जाएंगे हैरान

Mon, 03 Apr 2017 08:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
डकैती का खुलासा करती पुलिस
विज्ञापन
शास्त्रीनगर में एक्सईएन प्रमोद कुमार के घर हुई डकैती का सोमवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। मुख्य आरोपी गोलू ने बताया कि प्रेमिका को हनीमून पर भेजने के लिए इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी की प्रेमिका के घर से लूट के जेवरात बरामद कर लिए जबकि लूटी हुई नकदी प्रेमिका हनीमून पर ही खर्च कर आई। आरोपी गोलू एक्सईएन के घर पर रहता था और दूर के रिश्ते में उनका साला लगता था। डकैती के बाद सबसे ज्यादा हंगामा भी गोलू ने किया था।
विज्ञापन


एसपी क्राइम अजय सहदेव, आईपीएस सुकीर्ति माधव और सीओ सिविल लाइन रितेश कुमार ने एसएसपी ऑफिस में प्रेसवार्ता कर आरोपी गोलू उर्फ सोनू और सौरभ कुमार निवासी शास्त्रीनगर सेक्टर-2 को मीडिया से रूबरू कराया। एसपी क्राइम ने बताया कि आरोपी गोलू ने अपने दोस्त सौरभ और शंकर के साथ मिलकर एक्सईएन के मकान में डकैती की वारदात की प्लानिंग बनाई। छह मार्च को वारदात के दौरान सौरभ और शंकर के साथ गोलू भी मुंह पर रुमाल बांधकर एक्सईएन के घर में घुसा था। गोलू ने ही एक्सईएन की पत्नी अरुण के मुंह पर कपड़ा डाला था, ताकि वह उसको न पहचान सके। गोलू को नकदी और जेवरात की सारी जानकारी थी, इसलिए वह 10 मिनट में वारदात को अंजाम देकर वहां से फरार हो गए थे।

प्रेमिका के घर से बरामद जेवरात

यूपी पुलिस
क्राइम ब्रांच प्रभारी संजीव यादव और इंस्पेक्टर नौचंदी एसके राना ने अपनी टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर आरोपी गोलू और सौरभ को गढ़ रोड़ से गिरफ्तार किया। आरोपी गोलू के खिलाफ क्राइम ब्रांच नेे पहले ही बहुत सारे सुबूत जुटाए लिए थे। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो दोनों आरोपियों ने डकैती की वारदात को कबूल कर लिया। आरोपी गोलू ने प्रेमिका के घर पर लूट के जेवरात रखे हुए थे। पुलिस ने गोलू को साथ लेकर प्रेमिका के घर पर दबिश देकर लूट के जेवरात बरामद किए।

37 हजार रुपये हनीमून में खर्च हुए
एक्सईएन के घर से 81 हजार रुपये नकद लूटे थे। जिसमें 37-37 हजार तीनों आरोपी गोलू, सौरभ व शंकर के हिस्से में आए थे। पुलिस के मुताबिक गोलू ने प्रेमिका की शादी कुछ दिनों पहले ही अपने दोस्त से करा दी थी। प्रेमिका को 37 हजार रुपये देकर गोलू ने दंपति को हनीमून पर भेजा था। प्रेमिका एक सरकारी विभाग में नौकरी करती है।

चार लाख के कंगन 35 हजार में बेचे

जेवर बरामद
पुलिस के मुताबिक एक्सईएन के घर से करीब 30 लाख रुपये के जेवरात लूटे थे। आरोपियों ने चार कंगन सर्राफा बाजार में एक सर्राफ को सिर्फ 35 हजार रुपये में बेचे थेे। जबकि उनकी कीमत चार लाख रुपये बताई गई। अन्य जेवरात गोलू ने अपनी प्रेमिका के घर में रखे थे। गोलू ने दोनों साथियों से कहा था कि थोड़ा मामला शांत होते ही जेवरातों का बंटवारा कर लेंगे।

सर्विलांस से खुली गोलू की पोल
आरोपी गोलू की पोल सर्विलांस से खुली है। गोलू के पास तीन सिम थे। एक नंबर से वह अपनी प्रेमिका और दोस्तों से बात करता था। वारदात के बाद से गोलू ने तीसरे नंबर से बात करनी बंद कर दी। जिस पर पुलिस को शक हुआ। 20 दिन पहले गोलू ने दोबारा से उसी नंबर से बात करनी शुरू की। जिसके आधार पर पुलिस ने दो दिन पहले सौरभ को उठाकर पूछताछ की और छोड़ दिया। सौरभ ने यह बात गोलू को बता दी। दोनों भागने की फिराक में थे, तभी पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।
विज्ञापन

प्रेमिका ने खुद को बचाया

यूपी पुलिस
एक्सईएन के घर में डकैती की जानकारी गोलू की प्रेमिका को भी थी। गोलू अक्सर शराब पीकर जुआ खेलता था। उसके पास अचानक इतने पैसे और जेवरात कहां से आ गए। सब कुछ जानकारी होने के बावजूद प्रेमिका कुछ नहीं बोली। जबकि प्रेमिका एक्सईएन प्रमोद कुमार को भी अच्छी तरह से जानती थी। एक्सईएन के साथ कभी कभी गोलू आवास विभाग के ऑफिस में आता था, जहां पर उसकी मुलाकात हुई थी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि प्रेमिका ने पुलिस से साठगांठ करके खुद को बचा लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें