फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ता हत्याकांड: मेरठ पुलिस ने महज छह घंटे में किया मर्डर का खुलासा, ये थी हत्या की असली वजह

Sat, 19 Oct 2019 02:44 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 5
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
मेरठ पुलिस ने शुक्रवार देर रात मेडिकल थानाक्षेत्र में हुई अधिवक्ता मुकेश शर्मा की हत्या का महज छह घंटे में खुलासा कर दिया है। अधिवक्ता मुकेश ग्राम कमालपुर में रात लगभग सवा नौ बजे खाना खाकर टहल रहे थे कि बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी।

गोली उनके सिर में लगी। तत्काल उनको आनंद अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। उधर हत्या के बाद से ही पुलिस इस प्रकरण में जमीन के विवाद को लेकर कड़ियां जोड़नी शुरू की तो सारी कहानी सामने आ गई। आगे जानें आखिर क्या भी हत्या की असली वजह और कैसे पुलिस की गिरफ्त में आए हत्यारे: -
विज्ञापन

2 of 5
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार मृतक अधिवक्ता के परिजनों की तहरीर के आधार पर प्रॉपर्टी डीलर नासिर, जुबैर, जियाउल हक और नारायण शर्मा समेत पांच पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया। इस प्रकरण में कुल पांच अभियुक्त गिरफ्तार कर लिए गए हैं। जिनमे एक मृत अधिवक्ता का भतीजा ओमकार पुत्र स्वर्गीय लोकेश है।

पुलिस के मुताबिक, गोकलपुर निवासी नासिर अली की कमालपुर में सुसराल है। नासिर प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता है। उसने अपने ससुर जुबैर और साले जियाउल हक के साथ मिलकर कमालपुर में जमीन खरीदी। 

यह भी पढ़ें: कमलेश हत्याकांड: बिजनौर से गिरफ्तार दोनों मौलाना जांच के घेरे में, इसलिए आए निशाने पर
विज्ञापन

3 of 5
मौके पर मौजूद पुलिस व डीएम - फोटो : अमर उजाला
बताया गया कि अधिवक्ता के भतीजे ओमकार ने अपनी जमीन जुबेर, नौशाद को 50 लाख रुपये में बेची थी। इस भूमि से सटी सरकारी भूमि को भी नासिर ने खरीदी गई जमीन में मिला लिया। करीब 70 बीघा जमीन में नासिर ने प्लॉट काटने शुरू कर दिए। कई मकान भी निर्माणाधीन हैं।

अधिवक्ता मुकेश शर्मा ने इसी जमीन पर आपत्ति लगा दी। अवैध कॉलोनी काटने पर कोर्ट ने संज्ञान लिया। एमडीए ने इस जमीन पर बने निर्माणाधीन मकान ध्वस्त कर दिये। कोर्ट ने कॉलोनी बनने पर रोक लगा दी। करीब एक साल से जमीन बंजर पड़ी है। अधिवक्ता मुकेश शर्मा के कारण उस जमीन पर कब्जा नही कर पा रहे थे।

4 of 5
अधिवक्ता हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
सबसे पहला आरोपी ओमकार है जिसको अपने पिता की हत्या में अधिवक्ता मुकेश पर शक था, हालांकि उसमें दूसरे लोग नामित थे। दूसरा गिरफ्तार अभियुक्त योगेश पुत्र अजय है, जिसने दोस्ती के कारण ओमकार का साथ दिया।

तीसरा गिरफ्तार अभियुक्त मृतक अधिवक्ता मुकेश का चाचा चेतन है, जिसकी 49 बीघा जमीन पर मृतक अधिवक्ता मुकेश ने कब्जा किया है। उपरोक्त दोनो अपने-अपने कारणों से मुकेश की हत्या योजना बनाकर हत्या का अंजाम दे दिया।

यह भी पढ़ें:  अधिवक्ता हत्याकांड: पांच गिरफ्तार, 70 बीघा जमीन बनी जान की दुश्मन, गांव में तनाव, पुलिस फोर्स तैनात
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
हत्या में उपरोक्त तीनो के अलावा सम्मिलित नौशाद और जुबेर भी गिरफ्तार कर लिए गए हैं, जिन्हें ओंकार ने जमीन बेची थी, लेकिन वे इस पर कब्जा नहीं कर पा रहे थे और इसका कारण मुकेश शर्मा को मानते थे। इस सब के बाद अधिवक्ता की हत्या की योजना बनाई गई थी। वहीं एसएसपी मेरठ के नेतृत्व में पूरे प्रकरण का मात्र छह में घंटे में खुलासा कर दिया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें