डॉग स्क्वायड एवं फोरेंसिक टीम पहुंची
अधिवक्ता की मां की हत्या की जानकारी मिलते ही एसएसपी दिनेश कुमार, एसपी देहात विद्यासागर मिश्र और सीओ नकुड़ यतेंद्र नागर भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच के लिए डॉग स्क्वायड एवं फोरेंसिक टीम भी बुलाई गई। घर से खून एवं अन्य चीजों के सैंपल और फोटो लिए।
हमलावरों से संघर्ष किया कमला देवी ने
सरसावा थाना प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि जिस कमरे में वृद्धा के साथ वारदात को अंजाम दिया गया है, वहां फर्श, दीवारों एवं बिस्तर और उस पर बंधी मच्छरदानी पर खून फैला हुआ था। जिससे प्रतीत होता है की वृद्धा ने बदमाशों से संघर्ष किया था। एसओ ने बताया कि घर के पिछवाड़े एक कॉलोनी में प्लाट से मृतका का मोबाइल फोन तथा पर्स भी बरामद हुआ है।
जांच के लिए तीन टीमें गठित
एसएसपी दिनेश कुमार का कहना है कि सिर में भारी वस्तु के प्रहार से महिला की मौत हुई है। फोरेंसिक व डॉग स्क्वायड की टीम समेत तीन टीमों को जांच के लिए लगाया गया है। बदमाशों ने घर से लूट नहीं की है। मृतका की पुत्रवधू ने बताया कि तीन लोगों में एक महिला भी शामिल थी। हर पहलू पर पुलिस जांच कर रही है। शीघ्र ही वारदात का खुलासा किया जाएगा।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/