फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: शराब पार्टी के बाद कुख्यात की गोली मारकर हत्या, हौज में पड़ी मिली लाश, जांच में जुटे अधिकारी

Tue, 23 Jul 2019 10:49 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

शामली जनपद में कस्बे के निकट पूर्वी यमुना नहर किनारे बाग में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के मुताबिक शव की पहचान क्षेत्र के गांव नाला निवासी 32 वर्षीय विक्की के रूप में हुई। पुलिस ने मौके से बाइक, शराब की बोतल, गिलास और नमकीन आदि बरामद की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने अज्ञात में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। युवक की हत्या से परिजनों में शोक व्याप्त है।

विज्ञापन


मंगलवार शाम करीब चार बजे कस्बे के मोहल्ला रायजादगान डंगडुगरा में गांव भारसी मोड़ के निकट नहर किनारे बाग में नलकूप की हौज में युवक का गोली लगा हुआ शव बरामद हुआ। पड़ोस के किसान ने शव पड़ा होने की सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव मिलने की सूचना पर आसपास के लोग भी घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी शनाख्त की कोशिश की। 

पुलिस के मुताबिक मौके से बाइक, शराब से भरी आधा बोतल, कई गिलास, नमकीन और दो जोड़ी चप्पल मिली। पुलिस ने बाइक की जांच की तो वह गांव नाला निवासी एक युवक की पाई गई। इसके बाद पुलिस ने गांव नाला के लोगों को सूचना देकर मौके पर बुलाया, जिससे शव की पहचान गांव नाला निवासी विक्की के रूप में हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं थाना प्रभारी संजीव विश्नाई के मुताबिक परिजनों ने बताया कि मंगलवार दोपहर को बड़ौत निवासी एक युवक का विक्की के पास फोन आया था। इसके बाद दोनों बाइक पर चले गए थे। माना जा रहा है कि बाग में नलकूप के हौज के निकट तीन-चार युवकों ने पहले शराब पी। इसके बाद उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। 

थाना प्रभारी का कहना है कि परिजनों की तहरीर के आधार पर अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। युवक की हत्या के कारणों की जांच और आरोपियों की तलाश कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक पर हत्या, लूट, आर्म्स एक्ट और बलवा के करीब आठ मुकदमे दिल्ली और कांधला थाना में दर्ज है। थाना प्रभारी का कहना है कि हत्याकांड की जांच चल रही है, जल्द ही केस का खुलासा किया जाएगा।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें