फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ रीना की हत्या : डॉ आलोक और उसके माता-पिता फरार घोषित, 21 दिन बाद भी आरोपी गिरफ्त से दूर

Tue, 23 Jul 2019 09:44 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
डॉ रीना सिंह और पति डॉ आलोक (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

डॉ रीना सिंह की हत्या के मामले में कैंट पुलिस के आवेदन पर आरोपी पति डॉ आलोक सिंह, ससुर डॉ ज्ञान प्रकाश सिंह और सास सावित्री देवी के खिलाफ दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 82 के तहत फरार घोषित किया गया है।

विज्ञापन


मंगलवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पशुपति नाथ मिश्र की अदालत ने यह आदेश दिया। इसके साथ ही फरार होने की घोषणा संबंधी नोटिस आरोपियों के घर पर चस्पा करने का आदेश अदालत ने विवेचक को दिया।

कैंट थाना अंतर्गत टैगोर टाउन की डॉ रीना सिंह की बीती दो जुलाई को संदिग्ध हाल में मौत हो गई थी। प्रकरण को लेकर कैंट थाने में डॉ आलोक और उनके मां-बाप के खिलाफ हत्या सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन


कैंट इंस्पेक्टर राजीव सिंह ने सोमवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में प्रार्थना पत्र देकर कहा था है कि डॉ रीना की हत्या के मामले में उनके पति डॉ आलोक सिंह और सास-ससुर आरोपी हैं। प्रकरण में वांछित तीनों आरोपी घर छोड़ कर भागे हुए हैं।

विज्ञापन

सूत्रों से पता लगा है कि आरोपी अपनी संपत्तियों को गुपचुप तरीके से हटाने-बढ़ाने में लगे है। ऐसे में तीनों आरोपियों को फरार घोषित कर उनकी संपत्तियों की कुर्की का आदेश दिया जाए। इंस्पेक्टर कैंट के प्रार्थना पत्र पर अदालत ने तीनों आरोपियों को फरार घोषित कर उनके घर पर इससे संबंधित नोटिस चस्पा करने का आदेश दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें