फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पहले व्यापारी की गोली मारकर हत्या, फिर खुद को उतारा मौत के घाट, इलाके में सनसनी

Mon, 17 Jun 2019 09:29 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सहारनपुर में एक युवक ने परचून व्यापारी को गोली मारने के बाद खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। छुटमलपुर में हुई इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल व्यापारी को अस्पताल भिजवाया, जहां व्यापारी को मृत घोषित कर दिया गया। व्यापारी के भतीजे की तरफ से मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। वारदात का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है, पुलिस मामले की जांच कर रही है, लेकिन वारदात की वजह व्यापारी के परिवार से जुड़ी बताई जा रही है। 

विज्ञापन


छुटमलपुर में पंजाबी कॉलोनी रुड़की रोड निवासी 55 वर्षीय किशनलाल फुटेला पुत्र प्यारेलाल फुटेला अपनी परचून की दुकान खोल कर बाहर खड़े थे। इसी दौरान रुड़की की तरफ से बाइक सवार एक युवक हेलमेट लगाए वहां पहुंचा। हेलमेट उतारने के बाद युवक दुकान पर आया और व्यापारी किशनलाल के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी करने लगा। इसी दौरान युवक ने पिस्टल निकाल कर व्यापारी को दो गोलियां मार दीं। किशनलाल लहूलुहान होकर नीचे गिर पड़ा। गोलियों की आवाज सुनकर मौके पर लोग इकट्ठा हुए, लेकिन आरोपी युवक के हाथ में पिस्टल देखकर कोई भी उसके पास तक पहुंचने की हिम्मत नहीं कर सका। 

इसके बाद युवक पिस्टल लहराता हुआ आराम से दुकान के अंदर गया और अपनी जेब से कुछ निकाल कर उसके मुंह में डाला और दुकान में रखी फ्रूटी पी। इसके बाद युवक दुकान के अंदरूनी हिस्से में गया और परिजनों को भी मारने का प्रयास किया, लेकिन अंदर से दरवाजा बंद होने के बाद उसने अपनी कनपटी से पिस्टल सटाकर खुद को गोली मार ली। गोली लगते ही युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद व्यापारी के परिजन चिल्लाते हुए मकान से बाहर निकले। शोर सुनकर आसपास के लोग घायल किशनलाल के पास पहुंचे। बाद में लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और घायल व्यापारी को जिला अस्पताल भेज दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सक ने व्यापारी को मृत घोषित कर दिया। 

पुलिस को मौके से 32 बोर का पिस्टल व हत्यारोपी की बाइक मिली है। युवक की पहचान 22 वर्षीय कनिष्क पुत्र सोपाल निवासी डंढेरा मिलापनगर रुड़की जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है। घटना के बाद एसपी देहात विद्या सागर मिश्रा व सीओ सदर चौब सिंह भी मौके पर पहुंचे और घटना की बाबत परिजनों से जानकारी ली। व्यापारी के भतीजे दीपक फुटेला की तरफ से हत्या की रिपोर्ट फतेहपुर थाने पर दर्ज कराई गई है। 

थानाध्यक्ष फतेहपुर सुनील कुमार ने बताया कि घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। आरोपी कनिष्क ने वारदात को क्यों अंजाम दिया, इसका पता लगाया जा रहा है। एसपी देहात विद्या सागर मिश्र का कहना है कि फिलहाल व्यापारी के भतीजे की तरफ से दर्ज रिपोर्ट पर जांच की जा रही है। पीड़ित परिवार से अभी ज्यादा पूछताछ नहीं की जा सकी है, जिस कारण हत्या की सही वजह सामने नहीं आई है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें