फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: साध्वी की हत्या, खेत में मिले घसीटने के निशान, निर्वस्त्र पड़ा था शव, दुष्कर्म की भी आशंका

Fri, 22 Nov 2019 11:08 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
घटना के बाद जांच करते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर में भोकर हेड़ी गंगा खादर के जंगल में छपार-मुजफ्फरनगर निवासी एक साध्वी (35) की गला दबाकर हत्या कर दी गई। शव निर्वस्त्र अवस्था में था और हत्या से पहले उनके साथ दुष्कर्म किए जाने की भी आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन


कस्बा भोकरहेड़ी-लक्सर मार्ग पर सोनाली नदी के निकट से भोकरहेड़ी और हाजीपुर के लिए खोले के बीच होकर कच्चा मार्ग जाता है। पुलिस को सूचना मिली कि खोले के निकट गन्ने के खेत में महिला का शव पड़ा हुआ है। मृतका के एक पैर में गोल्ड स्टार का जूता, ब्राउन कलर के मोजे, गले में दो रुद्राक्ष और तीन मोतियों की माला सहित गले में लाल व पीले रंग का स्टॉल लिपटा मिला, हाथ में काला धागा और कलावा भी बंधा था, जिससे उनके साध्वी होने की संभावना जताई जा रही थी।

यह भी पढ़ें: कितने बेखौफ हैं बदमाश, स्कूल संचालक की बेरहमी से हत्या, देखें घटनास्थल की तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

करीब 200 मीटर तक शव घसीटने के निशान 

शव के पास ही एक सफेद रंग की सोनीपत नंबर की एचआर 10-एम- 6263 नंबर की कार मिली है। भोपा सीओ राम मोहन शर्मा ने बताया कि मृतका के फोटो को सोशल मीडिया पर डाला गया तो देर रात को उसकी पहचान साध्वी के रुप में हुई। वह मूलरूप से मुजफ्फरनगर के थाना छपार क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली थी। ग्रामीणों ने बताया कि वह करीब पंद्रह साल पहले साध्वी बन गई थी। जो भ्रमण पर रहती थी। वह कभी-कभी शुकतीर्थ भी आती जाती थी।

15 साल पहले छोड़ा था घर
गांव इलाहाबास निवासी ग्रामीण रामपाल ने मृतका का फोटो देखकर शिनाख्त की है। वह शुकतीर्थ में किसी आश्रम में रह रही थी, इसकी पुष्टि चौकी प्रभारी ने की है। छपार थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि उनके परिजनों और गांव वालों का कहना है कि वह 15 वर्ष पूर्व साध्वी बन कर शुकतीर्थ में चली गई थी। वहीं पर किसी आश्रम में रहती थी। उनके बारे में अधिक जानकारी परिजनों को भी नहीं है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें