फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: दफ्तर में घूस लेते रंगे हाथ दबोचा गया लिपिक, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Tue, 14 Jan 2020 07:25 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
आरोपी को ले जाते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भ्रष्टाचार निवारण संगठन मेरठ की टीम ने शामली में जिला कृषि रक्षा अधिकारी के कार्यालय के वरिष्ठ पटल सहायक (लिपिक) को छह हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ उनके कार्यालय से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ कीटनाशक दवा की बिक्री का लाइसेंस बनवाने के नाम पर रिश्वत लेने का आरोप है। आरोपी लिपिक के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 

विज्ञापन


मंगलवार सुबह मेरठ से भ्रष्टाचार निवारण संगठन के इंस्पेक्टर गजेंद्र सिंह के नेतृत्व में सात सदस्यीय टीम शामली पहुंची। इंस्पेक्टर गजेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार को उनके कार्यालय में मुजफ्फरनगर के थाना छपार के गांव रामपुर तिराहा निवासी सुरेंद्र सिंह रावल ने सुविधा शुल्क मांगे जाने के संबंध में लिखित शिकायत की थी। शिकायत में अवगत कराया था कि अपने भतीजे देवराज रावल के नाम से कीटनाशक दवा की बिक्री का लाइसेंस बनवाने के लिए जिला कृषि रक्षा अधिकारी कार्यालय में आवेदन किया हुआ है। उन्हें जनपद शामली के बाबरी थानाक्षेत्र के गांव कंजरहेड़ी में दुकान खोलने के लिए लाइसेंस की जरूरत है। 

आरोप लगाया कि लाइसेंस के नाम पर कार्यालय में तैनात वरिष्ठ पटल सहायक (लिपिक) मुनीश कुमार ने उनसे 10 हजार रुपये की रिश्वत की मांग रहा है। इंस्पेक्टर ने बताया कि इस शिकायत पर उन्होंने शामली पहुंचकर डीएम अखिलेश सिंह से मिलकर पूरी जानकारी दी और उनसे दो सरकारी अधिकारी बतौर गवाह उपलब्ध कराने की मांग रखी। डीएम ने उनके साथ जिला पूर्ति अधिकारी ओम हरि उपाध्याय और आदेश कुमार को उनके साथ भेज दिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: लेखपाल को 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने जिला कृषि रक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचकर योजनाबद्ध तरीके से लिपिक से पीड़ित की बातचीत कराई। बातचीत के बाद लाइसेंस बनाने के नाम पर छह हजार में सौदा तय हो गया। इसके बाद उन्होंने पाउडर लगे दो-दो हजार रुपये के तीन नोट जैसे ही लिपिक को दिए। इस पर टीम ने लिपिक को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। 

यह भी पढ़ें: घूस लेते रंगे हाथ दबोचा गया एडीओ पंचायत, रिपोर्ट लगाने के नाम पर मांगी थी रिश्वत

इंस्पेक्टर गजेंद्र सिंह की तरफ से शहर कोतवाली में आरोपी मुनीश कुमार, निवासी गांव सिंभालका थाना कोतवाली शामली के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरोपी को बुधवार को भ्रष्टाचार निवारण मेरठ की कोर्ट में पेश किया जाएगा।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें