वहीं शनिवार दोपहर वह बालिका के शव को अपने मकान से सटे सूरजभान के घेर से होकर छिपता हुआ दीवार के सहारे नरेंद्र त्यागी के प्लॉट पर पहुंचा और वहां घासफूस में छिपा दिया। थोड़ी देर बाद खोजबीन में जुटे लोगों ने परिजनों व पुलिस को बालिका का शव प्लॉट में होने की जानकारी दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
किसी के बहकावे में आकर की हरकत
एसपी ने बताया कि आरोपी अशोक को कोई बीमारी थी। किसी ने उसे बता दिया कि बालिका के साथ इस तरह की हरकत करने पर उसकी यह बीमारी चली जाएगी। तब उसने बालिका को निशाना बनाया। एसपी ने बताया कि अशोक को इस तरह की बात बताने वाले की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। उसके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/