फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शरद के क्राइम रिकॉर्ड का पर्दाफाश, कई राज्यों में फैला था नेटवर्क, 500 मोबाइल के साथ आठ गिरफ्तार

Wed, 02 Oct 2019 11:52 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
एसएसपी अजय साहनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ पुलिस ने शातिर लुटेरों के गैंग का खुलासा कर आठ लुटेरे गिरफ्तार किए हैं। जिनसे चोरी और लूट के 500 से ज्यादा मोबाइल और लैपटॉप बरामद हुए हैं।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान समेत कई राज्यों में सक्रिय इस गैंग का सरगना माधवपुरम ब्रह्मपुरी मेरठ निवासी शरद गोस्वामी है। शरद ने 20 सितंबर को एक मुठभेड़ फर्जी बताकर 20 पुलिसकर्मियों के खिलाफ वाद दायर किया था। पुलिस ने शरद की क्राइम हिस्ट्री खंगाली तो पता चला कि वह कई शातिर बदमाशों के साथ अंतर्राज्यीय गैंग चला रहा है। उसकी पत्नी समेत कई महिलाएं भी गैंग में हैं। यह गैंग कई राज्यों से लैपटॉप और मोबाइल चोरी या लूटकर शरद के पास पहुंचाता था। ज्यादातर हॉस्टल और कॉलेज के छात्र व महिलाएं निशाने पर रहती थीं। 

बताया गया कि शरद इंजीनियरों के द्वारा मोबाइल के आईएमईआई नंबर बदलवाकर और लैपटॉप को दिल्ली में या फिर ऑनलाइन बेचता था। इसके लिए उसने अपनी फर्जी कंपनी भी बना रखी थी। पुलिस ने शरद की पत्नी समेत तीन महिलाएं भी हिरासत में ली हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: शराब के 17 ठेकों का पार्टनर है डॉक्टर, पर्दाफाश होने पर अफसर हैरान, टीम को मिलेगा एक लाख का इनाम

विज्ञापन

इनके अलावा बिजनौर निवासी चांदनी गैंग की सक्रिय सदस्य है। पुलिस ने चांदनी के दो शातिर लुटेरे भाइयों को भी दबोचा है। पुलिस के अनुसार शरद के दुबई और दूसरे देशों में भी बैंक खाते हैं, जिनमें करोड़ों का लेनदेन होता है। उसके दो खाते सीज किए गए हैं। शरद ने इस गैंग से करोड़ों की संपत्ति बना ली है। 

एसएसपी अजय साहनी के अनुसार बुधवार को गैंग का खुलासा किया जा सकता है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें