यूपी के मुजफ्फरनगर में गृहक्लेश के चलते तनावग्रस्त किसान ने घर में ही खुद को लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को मोर्चरी भेजते हुए बंदूक को भी कब्जे में ले लिया है।
मीरापुर थाना क्षेत्र के गांव चुड़ियाला निवासी किसान सौराज सिंह (50) पुत्र रघुवीर सिंह के घर में जमीन के मामले को लेकर कुछ दिन से विवाद चल रहा था। पुलिस के अनुसार लगातार गृहक्लेश के चलते सौराज सिंह मानसिक तनाव में था। गुरुवार शाम करीब छह बजे इसी तनाव के चलते सौराज सिंह ने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया और लाइसेंसी बंदूक को ठोड़ी के नीचे लगाकर पैर के अंगुठे से ट्रिगर दबा दिया। बंदूक से निकली गोली उसके चेहरे व सिर को उड़ाते हुए निकल गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कमरे से फायरिंग की आवाज आने पर परिजन वहां पहुंचे, जहां लहूलुहान किसान की लाश पड़ी थी। किसान की लाश देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेजते हुए वारदात में इस्तेमाल लाइसेंसी बंदूक को भी कब्जे में ले लिया है।
नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/