फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर में किसान की फांसी लगाकर हत्या, परिवार में मचा कोहराम, जांच में जुटे पुलिस अधिकारी

Thu, 11 Jun 2020 11:31 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
मृतक किसान के परिजनों से पूछताछ करते हैं एसपी देहात नेपाल सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में एक किसान की फांसी लगाकर हत्या कर दी गई। मृतक का शव नलकूप के पास पड़ा मिला। सूचना पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने घटना की जानकारी ली। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मीरापुर दलपत निवासी प्रवेश (35 वर्ष) पुत्र रामे बुधवार रात में अपने खेत पर नलकूप से पानी चलाने गया था। सुबह परिजन खेत पर पहुंचे तो उसका नलकूप के पास शव पड़ा मिला। परिजनों ने बताया कि हाथ और पैर बंधे हुए थे। उनका आरोप है कि फांसी लगाकर हत्या की गई है। वहीं सूचना पर एसपी देहात नेपाल सिंह, सीओ जानसठ शकील अहमद ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने परिजनों से पूछताछ भी की। 

यह भी पढ़ें: बड़ी कंपनियों के नाम पर खेल, दिल्ली समेत इन राज्यों में फैला गैंग, सवा करोड़ का नकली माल बरामद, तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार के लोगों का आरोप है कि गांव के ही इंद्रजीत ने किसान प्रवेश की हत्या की है। एसपी देहात ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई होगी। हत्या का कारण पैसों का लेनदेन बताया गया है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। आरोपी फरार है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। उन्होंने बताया कि मृतक प्रवेश रोडवेज में संविदा चालक भी था।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें