फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर में ताबड़तोड़ एनकाउंटर, एक बदमाश ढेर, आरोपी सहित दो घायल

Sat, 15 Jun 2019 10:46 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
मौके पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में शनिवार रात को पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान मुठभेड़ में एक बदमाश ढेर हो गया, जबकि बदमाश का भाई और एक ग्रामीण भी गोली लगने से घायल हो गया है। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


बता दें कि थाना रामपुर मनिहारान क्षेत्र में शनिवार रात हुई मुठभेड़ में पुलिस ने एक बदमाश को मार गिराया। इस दौरान बदमाश का भाई और एक ग्रामीण भी गोली लगने से घायल हुआ है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मारे गए बदमाश की पहचान अदनान उर्फ मूसा के रूप में हुई है।

अदनान उर्फ मूसा थाना रामपुर मनिहारान क्षेत्र के गांव शिवदासपुर का रहने वाला था। मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से अदनान का भाई नोमान और बदमाशों की गोली लगने से एक ग्रामीण शहजाद निवासी परागपुर घायल हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे बदमाशों के आने की सूचना पर पुलिस चेकिंग कर रही थी। इस दौरान बाइक सवार दो लोगों को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। वह रुकने के बजाए पुलिस पर फायरिंग कर फरार हो गए। 

वहीं पुलिस ने पीछा कर बदमाशों को गांव मुंडीखेड़ी के जंगल में घेर लिया। बदमाश बाइक छोड़कर खेत में घुस गए। ग्रामीणों की भीड़ भी मौके पर लग गई। पुलिस और बदमाशों के बीच फायरिंग होने लगी। फायरिंग रुकने के बाद पुलिस खेत में घुसी तो अदनान उर्फ मूसा का शव पड़ा हुआ था, नोमान घायल था। नोमान और बदमाशों की गोली से घायल हुए शहजाद को पुलिस उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गई। पुलिस मारे गए बदमाश अदनान उर्फ मूसा और गिरफ्तार नोमान का आपराधिक रिकार्ड खंगाल रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें