फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: मुठभेड़ में एक लाख का इनामी बदमाश ढेर, गोली लगने से सिपाही भी घायल

Wed, 22 May 2019 03:46 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ से एक लाख का इनामी आशु उर्फ आस मोहम्मद निवासी सरधना को मुजफ्फरनगर पुलिस ने मंगलवार देररात मुठभेड़ में मार गिराया। इसी मुठभेड़ में बदमाश की गोली से एक सिपाही घायल हो गया। सूचना पर आनन-फानन में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा। पुलिस ने घायल सिपाही और बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर बदमाश को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

 
मुठभेड़ शहर कोतवाली मुजफ्फरनगर में हुई है। सरधना निवासी आशु उर्फ  आस मोहम्मद उर्फ लंबू (35) पुत्र अब्दुल हक मंगलवार रात मुजफ्फरनगर में अपने साथी के साथ वारदात करने जा रहा था।

मुखबिर की सूचना पर मुजफ्फरनगर शहर कोतवाली पुलिस ने चेकिंग शुरू करा दी। इस दौरान बाइक सवार दो संदिग्ध लोगों को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। इस पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। एक गोली सिपाही अनिल के हाथ में लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

गोली लगते ही पुलिस टीम ने मोर्चा संभाल लिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश को गोली लगी, जबकि दूसरा जंगल में फरार हो गया। मुठभेड़ की जानकारी लगते ही मुजफ्फरनगर में कई थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। बदमाशों की तलाश में रात में कांबिंग कराई गई। एक बदमाश घायल अवस्था में झाड़ी में मिला, जबकि दूसरे का सुराग नहीं लगा। पुलिस ने घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। 

मरने वाला अपराधी आशु निकला 
बदमाश की जेब में एक आईडी मिला। जिससे उसकी पहचान आशु उर्फ आस मोहम्मद के रूप में हुई। जिस पर पुलिस ने आशु की आपराधिक कुंडली खंगाली। पता चला कि आशु पर एक लाख रुपये का इनाम है। देररात सरधना पुलिस ने आशु के परिजनों को इसकी सूचना दी। परिजन रात में मुजफ्फरनगर के लिए रवाना हो गए। 

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें