फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की मौत के मामले में पति व उसके परिजन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला की मौत के मामले में पति व उसके परिजन गिरफ्तार
विज्ञापन


मोदीनगर। कोतवाली क्षेत्र की सुदामापुरी कॉलोनी में संदिग्ध हालत में हुई महिला की मौत के मामले में पुलिस मृतका के पति व उसके परिवार के लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। महिला के परिजनों ने दहेज हत्या के मामले में पति व ससुराल के अन्य लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

तीन दिन पूर्व सुदामापुरी कॉलोनी में संदिग्ध हालत में 21 वर्षीय दीपमाला की संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी। जानकारी मिलने पर महिला का भाई ललित सुदामापुरी आया और महिला के पति, ससुर, सास व देवर के खिलाफ दहेज हत्या के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। भाई का आरोप है कि कम दहेज के चलते ससुराल के लोग शादी के बाद से उसे प्रताड़ित करते आ रहे हैं। शनिवार को कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मृतका के पति विकास, ससुर सुंदरलाल, सास ब्रिजेश, देवर प्रिंस को गिरफ्तार कर लिया। थानाप्रभारी संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में मौत का कारण हेंगिंग आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें