फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद मकान में लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बंद मकान में लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन

मेरठ। मेडिकल थाना क्षेत्रांतर्गत एक बंद मकान में युवक का फंदे पर लटका शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। बाद में युवक के शव को फंदे से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन

जागृति विहार निवासी अजय कुमार मंसा देवी रोड पर बुटीक चलाते हैं। उनका एक मकान कालियागढ़ी में भी है, जिसमें बुटीक पर काम करने वाला सैनी गांव का अमन (22) पुत्र देवेंद्र उपाध्याय किराये पर रहता है। बताया जाता है कि अमन पिछले दो दिन से बुटीक नहीं आ रहा था। रविवार को कारण जानने के लिए अजय उसके कमरे पर पहुंचा और अमन को आवाज लगाई। मगर कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद जैसे ही अजय ने दरवाजा खटखटाया तो वह खुला पड़ा था। अंदर घुसते ही अजय दंग रह गया। रस्सी के फंदे पर अमन का शव लटका था। अजय ने अमन के परिजनों और पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष सतीश कुमार मौके पर पहुंचे और लोगों से बात की। फोरेंसिक टीम ने भी पड़ताल की। इसी बीच अमन के परिजन भी आ गये। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। अमन के परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन



खास बातें:
मेडिकल थाना क्षेत्र के कालियागढ़ी का मामला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें